दिल्ली मेट्रो के ब्लू लाइन में तकनीकी खराबी, आनंद विहार-वैशाली के बीच ट्रेन सेवाओं में हो रही देरी

दिल्ली मेट्रो के ब्लू लाइन में तकनीकी खराबी, आनंद विहार-वैशाली के बीच ट्रेन सेवाओं में हो रही देरी. यात्रियों को भारी परेशानी का करना पड़ रहा है सामना.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन सेवाओं में देरी (फोटो- NDTV)
नई दिल्ली:

दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन सेवाएं पिछले करीब आधे घंटे से प्रभावित है. DMRC ने एक्स पर पोस्ट करके बताया है कि कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण आनंद विहार और वैशाली के बीच सेवाएं बाधित हैं. मेट्रो के गेट खुले हुए हैं और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ब्लू लाइन के अन्य स्टेशनों पर भी मेट्रो नहीं पहुंच पा रही है.

DMRC ने करीब एक घंटे बाद एक्स पर दूसरा पोस्ट किया. इस पोस्ट में डीएमआरसी ने बताया कि  OHE की समस्या के कारण आनंद विहार से वैशाली के बीच अभी ट्रेन सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं. इसे ठीक करने का काम चल रहा है.

कुछ देर बाद DMRC ने तीसरा पोस्ट किया और कहा कि अब समस्या ठीक कर दी गई है और मेट्रो सेवाएं सुचारू रूप से जारी हैं. हालांकि कुछ यूजर्स ने कहा कि उन्हें अभी भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

सोशल मीडिया पर लोग कर रहे शिकायत

सोशल मीडिया पर यात्री मेट्रो की इस दिक्कत की शिकायत कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि मेट्रो पिछले 45 मिनट से नहीं आई है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा की वैशाली स्टेशन पर मेट्रो के गेट बंद हो गए हैं.

Advertisement

एक यूजर ने ब्लू लाइन के अन्य मेट्रो स्टेशन पर हो रही दिक्कत का जिक्र किया. उन्होंने लिखा कि अगर दिक्कत वैशाली और आनंद विहार पर है, तो मेट्रो द्वारका की तरफ क्यों नहीं बढ़ रही है और मंडी हाउस स्टेशन पर ही क्यों रुकी हुई है. अगर कोई समस्या होती, तो वे अब तक उस स्टेशन को छोड़कर आगे बढ़ गई होती.

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली-गुरुग्राम के बीच बनेगा नया मेट्रो रूट, यशोभूमि से राजीव चौक तक सफर होगा आसान

Featured Video Of The Day
खजाने में चपत...चुप क्यों रहे चंपत राय?
Topics mentioned in this article
DMRC
Blue Line Delhi Metro
Delhi Metro News