Tamil Nadu Assembly Election Results 2026 LIVE: तमिलनाडु में 23 अप्रैल को सभी 234 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान का रिजल्ट आज यानी कि सोमवार, 4 मई को घोषित होगा. वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगी. 8:30 बजे EVM के वोट गिने जाएंगे. शांतिपूर्ण प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए पूरे राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. राज्य में अगली सरकार कौन बनाएगा, जिसे लेकर राजनीतिक दलों और आम जनता में भारी उत्सुकता है. तमिलनाडु में मुख्य मुकाबला डीएमके और एआईएडीएमके के बीच है, लेकिन एक्टर विजय ने अपनी पार्टी तमिलगा वेट्ट्रि कझगम (टीवीके) से उम्मीदवार उतार मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है. चुनाव के बाद आए एग्जिल पोल्स ने विजय की पार्टी को बढ़त मिलती दिखाई गई है. यानी कि विजय तमिलनाडु में किंगमेकर की भूमिका निभा सकते हैं. तमिलनाडु में इस बार कुल 5.73 करोड़ से अधिक मतदाता मैदान में हैं. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में इस बार रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया. कुल मतदान 84.69 प्रतिशत दर्ज किया गया. वोटिंग प्रतिशत के लिहाज से यह तमिलनाडु के चुनावी इतिहास का सबसे बड़ा मतदान माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें-किसका होगा बंगाल... असम-तमिलनाडु-केरलम में कौन मारेगा बाजी? 5 राज्यों के चुनाव नतीजे थोड़ी देर में | LIVE UPDATES
ये भी पढ़ें- LIVE: बीजेपी या टीएमसी? पश्चिम बंगाल किसका होगा,आज पता चल जाएगा, सबसे तेज नतीजे यहां देखें
Tamil Nadu Assembly Election Results 2026 LIVE Updates:
Election Results LIVE: चेन्नई के इस काउंटिंग सेंटर पर भारी सुरक्षा व्यवस्था
चेन्नई के लोयोला कॉलेज में बनाए गए काउंटिंग सेंटर पर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जहां आज कई अहम विधानसभा सीटों के वोटों की गिनती होगी.
Election Results LIVE: तमिलनाडु में सुबह 8 बजे से होगी वोटों की गिनती
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले चेन्नई में DMK हेडक्वार्टर अन्ना अरिवालयम के बाहर का वीडियो सामने आया है. राज्य की 234 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे शुरू होगी.
Election Results LIVE: तमिलनाडु चुनाव के बड़े चेहरे
एम.के. स्टालिन (DMK)- कोलाथुर सीट
एडप्पादी के. पलानीस्वामी (AIADMK)- एडप्पादी सीट
विजय (TVK): तिरुचिरापल्ली ईस्ट और पेरम्बूर
उदयनिधि स्टालिन (DMK)- चेपॉक-तिरुवल्लिकेनी
के. अन्नामलाई (BJP)- बीजेपी का मुख्य चेहरा
सीमन (NTK)- कराईकुडी सीट
ओ. पनीरसेल्वम (स्वतंत्र/पूर्व AIADMK)- बोडिनायकनूर
Tamil Nadu Chunav Result Live: तमिलनाडु में किस दल ने किसनी सीटों पर लड़ा चुनाव?
DMK के नेतृत्व वाले गठबंधन ने सीएम एम. के. स्टालिन के नेतृत्व में 164 सीटों पर चुनाव लड़ा, जबकि कांग्रेस समेत उसके अन्य सहयोगियों ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा है. जबकि AIADMK नेतृत्व वाले गठबंधन 167 से 169 सीटों पर मैदान में है. बीजेपी इस गठबंधन का अहम हिस्सा है, वह 27 सीटों पर मैदान में है. एक्टर विजय की पार्टी TVK (तमिलगा वेट्टरी कड़गम) ने सभी 234 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं.
Election Results LIVE: तमिलनाडु में मुकाबला दिलचस्प
एआईएडीएमके- गठबंधन में भाजपा की मौजूदगी ने वैचारिक रूप से मुकाबले को और भी तीखा बना दिया है, खासकर ऐसे राज्य में जहां द्रविड़ राजनीति पारंपरिक रूप से भाजपा के राष्ट्रीय दृष्टिकोण का विरोध करती रही है.
Election Results LIVE: तमिलनाडु कांग्रेस ने किया 200 सीटें पार जाने का दावा
डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन ने आत्मविश्वास जताया है और तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष के. सेल्वापेरुन्थागई का दावा है कि गठबंधन 200 सीटों का आंकड़ा पार कर सकता है.
Tamil Nadu Chunav Result Live: तमिलनाडु में 4.88 करोड़ मतदाता
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 4.88 करोड़ मतदाताओं ने मतदान किया था. मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के लिए यह चुनाव इस बात की परीक्षा है कि क्या डीएमके का कल्याणकारी शासन मॉडल, सामाजिक न्याय का मुद्दा और गठबंधन प्रबंधन सत्ता-विरोधी लहर का सामना कर पाएगा.
Tamil Nadu Election Results LIVE: किंगमेकर की भूमिका में उभर सकते हैं थलापति विजय
डीएमके सरकार बनाने की जुगत में है. वहीं एआईएडीएमके-बीजेपी गठबंधन अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने के लिए संघर्ष कर रहा है, और एक्टर विजय की तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) राज्य के द्रविड़ राजनीतिक परिदृश्य में सबसे बड़ा नया बदलाव बनकर उभरी है.
Tamil Nadu Chunav Result Live: 5.73 करोड़ से अधिक मतदाता मैदान में
तमिलनाडु में इस बार कुल 5.73 करोड़ से अधिक मतदाता मैदान में हैं. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में इस बार रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया. कुल मतदान 84.69 प्रतिशत दर्ज किया गया. वोटिंग प्रतिशत के लिहाज से यह तमिलनाडु के चुनावी इतिहास का सबसे बड़ा मतदान माना जा रहा है.
Tamil Nadu Chunav Result Live: स्टालिन या विजय, कौन जीतेगा?
तमिलनाडु में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ डीएमके के सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस और एआईएडीएमके गठबंधन के बीच है. अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके ने भी इस बार सभी सीटों पर चुनाव लड़कर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है.
Election Results LIVE: किसी भी दल को सरकार बनाने के लिए 118 सीटों की जरूरत
तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल या गठबंधन को 118 सीटों की जरूरत होगी. इस चुनाव में कुल 4,023 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला होना है.














