बंगाल विधानसभा टीएमसी की सत्ता बरकरार रहेगी या बीजेपी पहली बार सरकार बनाएगी, यह आज साफ हो जाएगा. मतगणना के दौरान 294 सदस्यीय विधानसभा की 293 सीटों के परिणाम घोषित होंगे, एक सीट पर पुनर्मतदान बाद में होगा. प्रमुख राजनीतिक दल टीएमसी और भाजपा ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत लगाई, दोनों पक्ष अपनी जीत के लिए आश्वस्त हैं.