तमिलनाडु में विजय को झटका देगी CPM? कहा- AIADMK को गठबंधन में शामिल किया तो समर्थन पर करेंगे पुनर्विचार

तमिलनाडु में CPM ने चेतावनी दी है कि अगर TVK ने अपने गठबंधन में AIADMK को शामिल किया तो वह समर्थन पर पुनर्विचार करेगी. पार्टी ने इसे जनादेश और क्लीन गवर्नेंस के खिलाफ बताया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
चेन्नई:

तमिलनाडु की सियासत में बड़ा सियासी संदेश देते हुए CPM ने TVK (तमिलगा वेट्री कड़गम) को कड़ी चेतावनी दी है. पार्टी ने साफ कहा है कि अगर TVK अपने गठबंधन में AIADMK की किसी भी धड़ा को शामिल करती है, तो वह अपने समर्थन पर फिर से विचार करेगी.

‘AIADMK को शामिल करना जनादेश के खिलाफ'

CPM का कहना है कि किसी भी AIADMK गुट को सरकार में जगह देना जनता के जनादेश के खिलाफ होगा। पार्टी ने जोर देकर कहा कि चुनावी नतीजे साफ तौर पर DMK और AIADMK दोनों के खिलाफ आए हैं.

‘क्लीन गवर्नेंस' वादे पर भी सवाल

CPM ने TVK को याद दिलाया कि उसने साफ-सुथरी सरकार देने का वादा किया था. ऐसे में AIADMK को साथ लेना उस वादे के भी विरोध में माना जाएगा. पार्टी ने कहा कि इससे सरकार की विश्वसनीयता पर असर पड़ेगा.

यह भी पढ़ें- केजरीवाल-सिसोदिया के चुनाव लड़ने पर रोक की मांग, दिल्ली हाई कोर्ट में PIL दाखिल, जानें पूरा मामला

Advertisement

मजबूरी में समर्थन, BJP को रोकने की रणनीति

हालांकि CPM ने यह भी स्पष्ट किया कि वह फिलहाल TVK का समर्थन इसलिए कर रही है क्योंकि राज्य में फिर से चुनाव की स्थिति नहीं बननी चाहिए. पार्टी ने कहा कि अगर राजनीतिक अस्थिरता बढ़ती है, तो बीजेपी ‘गवर्नर रूल' के जरिए पीछे के दरवाजे से सत्ता में आने की कोशिश कर सकती है.

CPM के इस बयान के बाद तमिलनाडु की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. अब सबकी नजर TVK के अगले कदम पर टिकी है कि वह गठबंधन को लेकर क्या फैसला लेती है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
मानव सुथार, गुरनूर ब्रार और हर्ष दुबे टेस्ट टीम का नया चेहरा, शमी ड्रॉप