Tamil Nadu Assembly Election 2026 Voting Live Updates: तमिलनाडु में आज मतदान का दिन है. सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है. राज्य के 5.73 करोड़ से अधिक मतदाता 4,023 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. इस चुनावी मुकाबले में धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन (SPA) की प्रमुख पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की प्रमुख पार्टी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) आमने-सामने हैं. द्रमुक जहां सत्ता बरकरार रखने के लिए पूरी ताकत लगा रही है, वहीं अन्नाद्रमुक पांच साल तक विपक्ष में रहने के बाद सत्ता में वापसी के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है.
मुख्यमंत्री और द्रमुक के अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने आश्वासन दिया है कि वह तमिलनाडु को दक्षिण एशिया में एक मॉडल राज्य में बदल देंगे जबकि अन्नाद्रमुक के महासचिव ई. के. पलानीस्वामी ने पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से गलत व्यक्ति को न चुनने की अपील की है. तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के संस्थापक विजय पहली बार चुनावी मैदान में उतरे हैं. वह चेन्नई के पेरम्बूर और तिरुचिरापल्ली पूर्व से चुनाव लड़ रहे हैं.
Tamil Nadu Assembly Election 2026 Voting Live Updates:
Tamil Nadu Assembly Election 2026 Voting Live Updates: AIADMK महासचिव पलानीस्वामी ने सेलम में की वोटिंग
सेलम, तमिलनाडु: AIADMK महासचिव और विपक्ष के नेता एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने नेदुंगुलम पंचायत के सिलुवमपलयम में पंचायत यूनियन प्राइमरी स्कूल में अपना वोट डाला.
Tamil Nadu Assembly Election 2026 Voting Live Updates: चेन्नई के एक बूथ पर एक्टर विजय ने की वोटिंग
अभिनेता से राजनेता बने TVK प्रमुख और तिरुचिरापल्ली पूर्व व पेरम्बूर निर्वाचन क्षेत्रों के उम्मीदवार एक्टर विजय ने चेन्नई के एक बूथ पर वोटिंग किया. विजय के मतदान के दौरान वहां बूथ पर काफी भीड़ थी.
Tamil Nadu Assembly Election 2026 Voting Live Updates: वोटिंग करने बूथ पहुंचे एक्टर एस. अजित कुमार
तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव की वोटिंग में कई बड़े चेहरे भी नजर आ रहे हैं. अभी साउथ के फेमस एक्टर एस अजित कुमार ने भी मतदान किया. जिसका वीडियो सामने आया है.
Tamil Nadu Assembly Election 2026 Voting Live Updates: कन्याकुमारी में कैसे हो रही वोटिंग, सामने आया वीडियो
तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए मतदान जारी है और लोग अपना वोट डालने के लिए पहुंच रहे हैं. सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं. मतदान केंद्रों पर पीने के पानी तथा व्हीलचेयर जैसी ज़रूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है.
Tamil Nadu Assembly Election 2026 Voting Live Updates: केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुरुगन ने डाला वोट
तमिलनाडु: केंद्रीय राज्य मंत्री और अवानाशी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार एल. मुरुगन ने कोयमबेडु इलाके में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला.
Tamil Nadu Assembly Election 2026 Voting Live Updates: NTK प्रमुख सेंथमिझन सीमान ने किया मतदान
तमिलनाडु चुनाव 2026 | NTK प्रमुख सेंथमिझन सीमान ने नीलंकरई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला.
Tamil Nadu Assembly Election 2026 Voting Live Updates: वोटिंग के बाद क्या बोले पी. चिदंबरम
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में वोटिंग के बाद पूर्व गृह मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने महिला आरक्षण बिल पर बात की है.
Tamil Nadu Assembly Election 2026 Voting Live Updates: पी. चिदंबरम ने सुबह-सुबह किया मतदान
पूर्व गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने सुबह-सुबह ही वोटिंग किया है. उनके वोटिंग का वीडियो भी सामने आया है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने शिवगंगा के कराईकुडी स्थित एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला और अपनी स्याही लगी उंगली दिखाई.
Tamil Nadu Assembly Election 2026 Voting Live Updates: रजनीकांत कहां डालेंगे वोट?
तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव की वोटिंग शुरू हो गई है. इस बीच सुपरस्टार रजनीकांत का मॉनिंग वॉक का एक वीडियो सामने आया है. रजनीकांत चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज में अपना वोट डालेंगे.
Tamil Nadu Assembly Election 2026 Voting Live Updates: PM मोदी ने तमिलनाडु में लोगों से की बढ़-चढ़ कर वोटिंग की अपील
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर दो पोस्ट लिखते हुए लोगों से मतदान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है. पीएम मोदी ने लिखा- मैं सभी मतदाताओं से आग्रह करता हूं कि वे लोकतंत्र के इस पवित्र कर्तव्य में पूरे उत्साह के साथ भाग लें. मैं विशेष रूप से तमिलनाडु के युवाओं और महिलाओं से अपील करता हूं कि वे बड़ी संख्या में बाहर निकलें और रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें.
जैसे-जैसे तमिलनाडु के लोग विधानसभा चुनावों में मतदान करने की तैयारी कर रहे हैं, मैं सभी मतदाताओं से आग्रह करता हूं कि वे इस पवित्र लोकतांत्रिक कर्तव्य को पूरे उत्साह के साथ निभाएं. विशेष रूप से, मैं तमिलनाडु के युवाओं और महिलाओं से आह्वान करता हूं कि वे बड़ी संख्या में बाहर निकलें और मतदान में रिकॉर्ड भागीदारी का मार्ग प्रशस्त करें.
Tamil Nadu Assembly Election 2026 Voting Live Updates: तमिलनाडु में वोटिंग शुरू
सुबह 7 बजे से तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है. तमिलनाडु के साथ-साथ आज पश्चिम बंगाल में पहले चरण के भी वोटिंग रही है. साथ ही उपचुनाव वाली सीटों पर भी मतदान हो रहा है.
पढ़ें पूरी खबर- बंगाल चुनाव के पल-पल के अपडेट्स यहां जानें
Tamil Nadu Assembly Election 2026 Voting Live Updates: ग्राफिक्स कार्ड से जानिए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव का पूरा हाल
ग्राफिक्स कार्ड से जानिए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव का पूरा हाल
Tamil Nadu Assembly Election 2026 Voting Live Updates: तमिलनाडु चुनाव से जुड़े सभी सवालों के जवाब
तमिलनाडु में आज हो रहे विधानसभा चुनाव की वोटिंग से जुड़े सभी सवालों के जवाब आप इस लिंक पर क्लिक कर जान सकते हैं.
पढ़ें पूरी खबर- तमिनलाडु विधानसभा चुनाव की पूरी कहानी
Tamil Nadu Assembly Election 2026 Voting Live Updates: तमिलनाडु चुनाव में क्या कहते हैं आंकड़े?
तमिलनाडु का मुकाबला इस बार बेहद दिलचस्प है. यहां एक ही चरण में सभी 234 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. राज्य में 5.73 करोड़ मतदाताओं में से 2.93 करोड़ महिला मतदाता हैं, जो पुरुषों (2.80 करोड़) के मुकाबले संख्या में काफी आगे हैं. कल 75000 से ज्यादा मतदान केंद्रों पर 4023 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी. इसमें पहली बार चुनावी समर में उतरे विजय (TVK) और मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की प्रतिष्ठा दांव पर है.
Tamil Nadu Voting Live Updates: सुबह 7 बजे से शुरू होगी वोटिंग, मॉक पोलिंग करते दिखे मतदान कर्मी
तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू होगी. इससे पहले वोटिंग को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. सभी बूथों पर चुनाव कर्मी ईवीएम और वीवीपैट लेकर पहुंच चुके है. वोटिंग शुरू होने से पहले चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज स्थित बूथ पर मतदानकर्मी मॉक पोलिंग करते नजर आए.
Tamil Nadu Voting Live Updates: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की वोटिंग के पल-पल के अपडेट्स
दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव 2026 के लिए आज वोटिंग का दिन है. राज्य के 5.73 करोड़ वोटर 4023 उम्मीदवारों भाग्य का फैसला करेंगे. यहां जानिए तमिलनाडु विधनासभा चुनाव की वोटिंग के पल-पल के अपडेट्स.













