कोविड-19 वैक्‍सीन वैक्सीन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, केंद्र को मुआवजा नीति बनाने का दिया आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि टीकाकरण के बाद प्रतिकूल घटनाओं की निगरानी के लिए मौजूदा तंत्र जारी रहेगा और उससे जुड़ा प्रासंगिक डेटा समय-समय पर सार्वजनिक किया जा सकता है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • SC ने केंद्र को कोविड वैक्सीन के बाद प्रतिकूल घटनाओं के मामलों में नो-फॉल्ट कंपंसेशन पॉलिसी बनाने के लिए कहा.
  • सुप्रीम कोर्ट ने ऐसी नीति तैयार करने को कहा है, जिसमें वैक्सीन के बाद गंभीर घटनाओं में मुआवजे का प्रावधान हो.
  • साथ ही कहा कि पहले से मौजूद व्यवस्थाओं के कारण अलग से विशेषज्ञ समिति नियुक्त करने की जरूरत नहीं है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

कोविड-19 वैक्सीन को लेकर सुप्रीम कोर्ट का का एक अहम फैसला आया है. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया है कि कोविड-19 वैक्सीन के बाद गंभीर प्रतिकूल घटनाओं के मामलों के लिए नो-फॉल्ट कंपंसेशन पॉलिसी बनाई जाए. इसके लिए कोर्ट ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के माध्यम से ऐसी नीति तैयार करने को कहा है, जिसमें वैक्सीन के बाद होने वाली गंभीर प्रतिकूल घटनाओं के मामलों में मुआवजे का प्रावधान हो. 

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि टीकाकरण के बाद प्रतिकूल घटनाओं की निगरानी के लिए मौजूदा तंत्र जारी रहेगा और उससे जुड़ा प्रासंगिक डेटा समय-समय पर सार्वजनिक किया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें: क्या होती है सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट्स ऑन रिकॉर्ड परीक्षा? जिसमें पास होने वाले वकीलों को मिलती है ये खास पावर

कोर्ट द्वारा नियुक्त विशेषज्ञ समिति की आवश्यकता नहीं: SC

साथ ही अदालत ने यह भी कहा कि वैज्ञानिक आकलन के लिए पहले से मौजूद व्यवस्थाओं को देखते हुए अलग से कोर्ट द्वारा नियुक्त विशेषज्ञ समिति की आवश्यकता नहीं है. 

कोर्ट ने स्पष्ट किया कि नो-फॉल्ट कंपंसेशन फ्रेमवर्क बनाना केंद्र या किसी अन्य प्राधिकरण की जिम्मेदारी या गलती की स्वीकारोक्ति नहीं माना जाएगा.

ये भी पढ़ें: 'सिर्फ झगड़ा करना अपराध नहीं...' SC ने दहेज उत्पीड़न केस में सास-ससुर को राहत देते हुए ये क्या कह दिया

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट ने किया याचिकाओं का निस्‍तारण  

साथ ही अदालत ने कहा कि यह फैसला किसी भी व्यक्ति को कानून के तहत उपलब्ध अन्य उपाय अपनाने से नहीं रोकेगा. इन टिप्पणियों के साथ सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाओं का निस्तारण कर दिया. 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War रोकेंगे Trump-Putin? फोन पर क्या हुई बात पुतिन ने बताया! | BREAKING NEWS