खास बातें
- हिमाचल प्रदेश की दो महीने पुरानी कांग्रेस सरकार के मंत्रिमंडल में शनिवार को विस्तार किया गया। मंत्रिमंडल विस्तार के अंतर्गत सुखराम शर्मा के पुत्र अनिल शर्मा को शामिल किया गया।
शिमला: हिमाचल प्रदेश की दो महीने पुरानी कांग्रेस सरकार के मंत्रिमंडल में शनिवार को विस्तार किया गया। मंत्रिमंडल विस्तार के अंतर्गत सुखराम शर्मा के पुत्र अनिल शर्मा को शामिल किया गया।
अनिल शर्मा इससे पहले 1993 तथा 1997 में भी राज्य में मंत्री पद संभाल चुके हैं। शर्मा के शामिल होने से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के मंत्रिमंडल की संख्या 10 से बढ़कर 11 हो गई।
इससे पहले तीन बार विधायक तथा राज्यसभा सदस्य रह चुके शर्मा इस समय मंडी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।
इस मंत्रिमंडल विस्तार के बावजूद मंत्रिमंडल में अभी भी एक पद रिक्त है। मुख्यमंत्री सिंह ने कहा है कि अगला मंत्रिमंडल विस्तार राज्य विधानसभा के बजट सत्र के बाद किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 12 मार्च से शुरू हो रहा है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार अगले मंत्रिमंडल विस्तार के तहत मुख्यमंत्री चार से पांच विधायकों को मुख्य संसदीय सचिव के रूप में शामिल करना चाहते हैं।