दिल्ली में आज तेज हवा चलने की संभावना, कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल में हो सकती है बर्फबारी

पंजाब और हरियाणा की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

विज्ञापन
Read Time: 11 mins
राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

आज रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है. इसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है.  09 और 10 तारीख को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में गरज और बिजली के साथ भारी वर्षा या बर्फबारी होने का अनुमान है. 09 और 10 फरवरी को उत्तरी पंजाब में भी हल्की बारिश की संभावना है. इसके कारण कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है. मध्य भारत के कई हिस्सों में 09 तारीख के बाद धीरे-धीरे न्यूनतम तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ने का अनुमान है.

2011 के बाद सबसे अधिक तापमान
राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. आईएमडी के अनुसार, राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक था और फरवरी महीने में पिछले दो वर्ष में सबसे अधिक था. वहीं, विभाग के मुताबिक, 2011 के बाद पहली बार दिल्ली में फरवरी के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया. विभाग ने बताया कि राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. विभाग के मुताबिक, बुधवार को तेज हवा चलने तथा बृहस्पतिवार और शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है.

पंजाब एवं हरियाणा में सामान्य से अधिक तापमान
पंजाब एवं हरियाणा में कई जगहों पर मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ डिग्री अधिक बना रहा. मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पंजाब के लुधियाना में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अमृतसर में पारा सामान्य से तीन डिग्री अधिक 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा. न्यूनतम तापमान पटियाला में 9.9 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 8.9 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में आठ डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 8.6 डिग्री सेल्सियस और गुरदासपुर में 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंजाब और हरियाणा की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हिसार में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान करनाल में 9.2 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में 14 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 12.6 डिग्री सेल्सियस और भिवानी में 11.3 डिग्री सेल्सियस तथा सिरसा में 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ें-
तुर्की-सीरिया में भूकंप के बाद सर्दी का सितम : अब तक 7,800 मौत, हालात जान सिहर उठेंगे आप
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

Advertisement
Featured Video Of The Day
Israel Lebanon Ceasefire के बीच भी तनाव! Hezbollah और Israel आमने-सामने | Trump | Netanyahu
Topics mentioned in this article