पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले पर पथराव, कई गाड़ियों के शीशे तोड़े

मुख्यमंत्री कारकेड में सवार नहीं थे. सोमवार को मुख्यमंत्री सुखार को लेकर बैठक में शामिल होने के लिए गया जाएंगे. आज उससे पहले उनका कारकेड गया जा रहा था.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
पटना के गौरीचक में सीएम नीतीश कुमार के कारकेड पर पथराव किया गया.
पटना:

पटना के गौरीचक धनरूआ के नजदीक आक्रोशित लोगों ने रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कारकेड पर हमला कर दिया. पहले से ही हंगामा कर रहे आक्रोशित लोगों ने सीएम के कारकेड पर पथराव किया और कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए. हालांकि इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद इस काफिले में शामिल नहीं थे.

जानकारी के मुताबिक धनरूआ में एक युवक का शव मिलने से लोग आक्रोशित थे और सड़क पर आगजनी कर प्रदर्शन कर रहे थे. इसी दौरान मुख्यमंत्री का कारकेड उस रास्ते से गया के लिए जा रहा था. मुख्यमंत्री कारकेड में सवार नहीं थे. सोमवार को मुख्यमंत्री सुखार को लेकर बैठक में शामिल होने के लिए गया जाएंगे. आज उससे पहले उनका कारकेड गया जा रहा था.

घटना के बाद पुलिस के बड़े अधिकारियों को मौके के लिए रवाना किया गया. बताया जाता है कि गौरीचक थाना क्षेत्र के सोहगी का एक युवक काफी दिनों से लापता था. रविवार को युवक का शव मिला. इसके बाद परिजन सोहगी मोड़ मेन रोड पर शव रखकर प्रदर्शन कर रहे थे, तभी सीएम का कारकेड गुजरने के समय ये घटना हुई.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | West Bengal Elections 2026: बंगाल पर क्या कहता है सट्टा बाजार? |Exit Poll Results 2026