ईरान और अमेरिका के तनाव के कारण भारत में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखी गई. कमर्शियल 19 किलो LPG सिलेंडर की कीमत 1 मई से ₹993 तक बढ़ाई गई है. घरेलू 14.2 किलो एलपीजी सिलेंडर की कीमतें फिलहाल स्थिर हैं, जिससे आम घरेलू उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिली है.