"आत्मा जैसा होता है स्पेक्ट्रम...", टेलीकॉम बिल को लेकर TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने कसा तंज़

इस ट्वीट में महुआ ने टेलीकॉम बिल का जिक्र करते हुए पेज संख्या 5 पर लिखी पंक्तियों को भी दिखाया. जिसमें साफ तौर पर लिखा हुआ है कि स्पेक्ट्रम किसी आत्मा की तरह अजय, अमर होता है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
नई दिल्ली:

TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने टेलीकॉम बिल को लेकर तंज कसा है. उन्होंने गुरुवार को कहा कि "स्पेक्ट्रम आत्मा जैसा होता है", ये मैं नहीं कह रही बल्कि ये टेलीकॉम बिल में लिखा है. उन्होंने इसे लेकर एक ट्वीट भी किया है. इस ट्वीट में महुआ ने टेलीकॉम बिल का जिक्र करते हुए पेज संख्या 5 पर लिखी पंक्तियों को भी दिखाया. जिसमें साफ तौर पर लिखा हुआ है कि स्पेक्ट्रम किसी आत्मा की तरह अजय, अमर होता है.

इस ट्वीट के बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि विभाग के अधिकारियों से मुलाकात से पहले अब एक बार गीता भी पढ़नी पड़ेगी.  

Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026: बंगाल में 'मिसिंग वोटर' बनेगा मास्टरस्ट्रोक? आखिर SIR का कितना होगा असर?
Topics mentioned in this article