नोएडा थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने अपने पिता की हत्या करने वाले बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. पिता ने बेटे को गाड़ी की ईएमआई न भरने पर डांटा था, जिससे विवाद और मारपीट हुई थी. आरोपी बेटे ने गुस्से में आकर लोहे की हुकनुमा रॉड से पिता पर हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई.