भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में T-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच कल खेला जाएगा. पुलिस ने स्टेडियम के आस-पास सुरक्षा व्यवस्था के लिए सात डीसीपी और दो हजार से अधिक जवान तैनात किए हैं. भीड़ प्रबंधन और ट्रैफिक नियंत्रण के लिए कई जगहों पर डायवर्जन लगाए गए हैं, VVIP वाहनों को छोड़कर प्रवेश बंद है.