सोनम बेवफा किस जेल में रहेगी, जानिए लंच-डिनर में क्या मिलेगा और क्या काम करना होगा 

सोनम रघुवंशी केस में इतनी परतें खुल चुकी हैं कि लोगों का रिश्तों पर से विश्वास उठ चुका है. अब उसे अपनी करनी का फल मिल रहा है. वो जेल पहुंचने वाली है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

शिलांग जेल सोनम का अगला ठिकाना होगा. रिमांड के बाद सोनम यहीं आएगी. राजा रघुवंशी हत्याकांड में अगर दोषी करार हुई तो सोनम यहां ताउम्र रहेगी. उसे जेल रखने की तैयारियां शुरू हो गईं हैं. सोनम इस जेल में ऐसी दूसरी महिला कैदी होगी, जो हत्या के मामले में जेल में रहेगी. हत्या के मामले में दोषी करार हो चुकी एक महिला पहले से जेल में है. इस जेल में कुल 496 कैदी हैं, जिनमें मात्र 19 महिला कैदी हैं.

सोनम के साथ जेल में कौन होगा

सोनम 20वीं महिला कैदी होगी. सोनम को जेल वार्डन के ऑफिस के पास बनी जेल में रखा जायेगा. उसके साथ 2 सीनियर विचाराधीन महिला कैदी और रहेंगी, जो उस पर निगरानी रखेंगी. सोनम पर 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी. कहीं वो कोई गलत कदम न उठा ले और उसकी सुरक्षा को देखते हुए ये तैयारी की जा रही है. 

सोनम जेल में क्या काम करेगी

सोनम को टीवी देखने की सुविधा और जेल के नियमों के मुताबिक घरवालों से मिलने और बात करने की सुविधा मिलेगी. सोनम को मिलने वालों के नाम जेल प्रशासन को देने होंगे. सोनम को जेल के नियमों के हिसाब से नाश्ता , लंच और डिनर मिलेगा. उसे जेल में बाकी महिला कैदियों के साथ सिलाई और स्किल डेवलमेंट से जुड़े दूसरे काम भी करने होंगे.

सोनम ने कई बार राजा को मारने की कोशिश की

राजा रघुवंशी हत्‍याकांड में एक और चौंकानेवाला खुलासा हुआ है. सोनम रघुवंशी ने राजा पर एक-दो नहीं, बल्कि चार बार हमला किया था. पहले तीन प्रयास में राजा बच गया, लेकिन चौथे प्रयास में सोनम रघुवंशी और उसके साथी कामयाब हो गए. पुलिस ने खुलासा किया है कि सोनम रघुवंशी समेत अन्‍य आरोपियों ने पहले भी तीन जगहों पर राजा की हत्या की कोशिश की थी, लेकिन किसी न किसी कारण से वे अपराध को अंजाम नहीं दे पाए. सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस विवेक सायम ने एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में बताया- 'राजा रघुवंशी की हत्या असल में चौथे प्रयास में हुई गई.'

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Rajpal Yadav Bail News: कैसे मिली राजपाल यादव को जमानत? | Bharat Ki Baat Batata Hoon