सिंगर बी प्राक को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग बोला- 10 करोड़ दो वरना मिट्टी में मिला देंगे'

सिंगर बी प्राक को जान से मारने की धमकी मिली है. धमकी देने वाले गैंगस्‍टर ने खुद का नाम आरजू बिश्‍नोई बताया है और एक सप्‍ताह में 10 करोड़ रुपये की मांग की है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पंजाबी सिंगर दिलनूर को एक गैंगस्टर आरजू बिश्नोई ने 10 करोड़ रुपये की धमकी दी है
  • धमकी देने वाले गैंगस्टर ने कहा है कि दस करोड़ रुपये नहीं दिए तो बड़ी नुकसान की चेतावनी दी है
  • दिलनूर को 6 जनवरी को वॉयस मैसेज भेजा गया, जिसमें बी प्राक के लिए पैसे मांगने की बात कही गई थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्‍ली:

'एक हफ्ते में दस करोड़ रुपये दे दे...नहीं तो बहुत बड़ा नुकसान कर देंगे... सिंगर बी प्राक को जान से मारने की धमकी मिली है. धमकी देने वाले गैंगस्‍टर ने खुद का नाम आरजू बिश्‍नोई बताया है. सिंगर दिलनूर को धमकी भरा कॉल किया गया है, जिसमें 10 करोड़ रुपये मांगे गए है. गैंगस्‍टर ने धमकी देते हुए कहा है कि 10 करोड़ रुपये दो वना मिट्टी में मिला देंगे. बी प्राक बॉलीवुड का एक बड़ा नाम है. बी प्राक के कई गाने सुपरहिट हुए हैं. 

पहले कॉल फिर वॉयस मैसज 

बताया जा रहा है कि ऑडियो रिकॉर्डिंग पंजाबी सिंगर दिलनूर को 6 जनवरी की दोपहर भेजी गई. इसके पहले दिलनूर को 5 जनवरी को दो बार कॉल किया गया. लेकिन दिलनूर ने कॉल नही उठाया. 6 जनवरी को भी विदेशी नंबर से कॉल किया गया. दिलनूर की शिकायत के मुताबिक, उसने कॉल उठाई, लेकिन बात जब अजीब लगी, तो उसने कॉल काट दिया. इसके बाद दिलनूर को वॉयस मैसेज भेजा गया.

10 करोड़...  नहीं तो मिट्टी में मिला देंगे

मैसेज में कॉलर ने अपना नाम आरजू बिश्नोई बताया है. आरजू बिश्नोई जो लॉरेन्स बिश्नोई के लिए काम करता है, वो इस समय विदेश में छिप कर बैठा है. ये है मैसेज- 'हेलो... आरजू बिश्नोई बोल रहा हूं, उसको बी प्राक को मैसेज कर देना 10 करोड़ रुपये चाहिए. तेरे पास एक हफ्ते का टाइम है. जिस मर्जी कंट्री में चला जा, आसपास इसके साथ वाला कोई भी मिल गया न तो नुकसान कर देंगे. और इसको फेक कॉल मत समझना. मिल के चलेगा तो ठीक, नहीं तो उसको बोल मिट्टी में मिला देंगे.

ये भी पढ़ें :- दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 शॉर्प शूटर्स का किया एनकाउंटर, बुलेटप्रूफ जैकेट से बची सिपाही की जान

पहले फोन पर धमकी फिर घर के बाहर गोली...

इस मैसेज के मिलने के बाद दिलनूर ने 6 जनवरी को ही एसएसपी मोहाली को लिखित शिकायत दी थी, जिस पर फिलहाल जांच जारी है. बी प्राक बॉलीवुड का एक बड़ा नाम है. बी प्राक के कई गाने सुपरहिट हुए हैं. नए साल की शुरुआत ही लॉरेंस गैंग ने रोहिणी में 25 राउंड गोली चलाई थी. एक व्यापारी के घर के बाहर शाम 6 बजे 25 राउंड गोली चलाई गई थी, इससे पहले पश्चिम विहार में जिम और पूर्वी दिल्ली में व्यापारी को टारगेट किया गया. वारदार का तरीका बिल्‍कुल एक जैसा है- पहले फोन पर धमकी फिर घर के बाहर गोली चलवाना. हालांकि, दिल्ली पुलिस ने दो वारदातों में शामिल बदमाशों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है.

ये भी पढ़ें :- दिल्ली से कनाडा तक गैंगस्टरों की दहशत: 24 घंटे में फायरिंग की चार बड़ी वारदातें, सोशल मीडिया पर धमकी भरे पोस्ट वायरल

Featured Video Of The Day
Delhi CM Rekha Gupta Exclusive Interview : कोर्ट के फैसले के बाद क्या बोलीं CM रेखा गुप्ता? Kejriwal