मुंबई के मीरा भायंदर में सुरक्षा गार्डों से कलमा पढ़वाने का आरोप, इनकार करने पर चाकू से हमला

वोकहार्ट अस्पताल के पीछे एक निर्माणाधीन इमारत पर तैनात दो सुरक्षा गार्ड, राजकुमार मिश्रा और सुब्रोतो सेन पर एक हमलावर ने चाकू से जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बई के मीरा-भाईंदर के नयानगर में दो सुरक्षा गार्डों पर चाकू से हमला हुआ, जिनकी हालत स्थिर है.
  • आरोपी जैब जुबेर अंसारी को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से डेढ़ घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया.
  • हमले के पीछे विवाद की शुरुआत धर्म से जुड़ा सवाल और कलमा पढ़ने को कहने से हुई थी.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

बई के मीरा-भाईंदर के नयानगर में वोकहार्ट अस्पताल के पीछे एक निर्माणाधीन इमारत पर तैनात दो सुरक्षा गार्ड, राजकुमार मिश्रा और सुब्रोतो सेन पर एक हमलावर ने चाकू से जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया. नयानगर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से डेढ़ घंटे के भीतर आरोपी जैब जुबेर अंसारी (31) को गिरफ्तार कर लिया. दोनों गार्डों का इलाज वोकहार्ट अस्पताल में चल रहा है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

सूत्रों के अनुसार आरोपी जैब जुबैर अंसारी ने पीड़ित सिक्योरिटी गार्ड राजकुमार मिश्रा और सुब्रतो रमेश सेन से उनका धर्म पूछा, कलमा पढ़ने को कहा, इससे शुरू हुए विवाद के बाद आरोपी ने सिक्योरिटी गार्ड पर चाकू से हमला कर दिया 

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए ठाणे ATS और नयानगर पुलिस की टीमें संयुक्त रूप से जांच कर रही हैं. इसको लेकर प्रेस नोट जारी हुआ है.  पुलिस ने नागरिकों से किसी भी तरह की अफवाहों पर विश्वास न करने और सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी न फैलाने की अपील की है, उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने फिलहाल अटैक की वजह नहीं बताई है. गिरफ्तार आरोपी की ज्यादा डिटेल अभी पता नहीं चली है. 

ये भी पढ़ें : TMC सांसद मिताली बाग पर हमले के बाद बंगाल की सियासत में उबाल, अभिषेक बनर्जी ने BJP को दी बड़ी चेतावनी

Advertisement
Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026: बाली के वोटर्स की पहली पसंद कौन? क्या बोली जनता? | TMC vs BJP | NDTV