बंगाल में चुनावी नतीजों से पहले घमासान, काउंटिंग को लेकर BJP-TMC का प्लान, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

बंगाल में सोमवार 4 मई को होने वाली वोटों की गिनती से पहले आज कोलकाता में सियासी बैठकों का दौर देखा जा रहा है. आज कोलकाता में टीएमसी के साथ-साथ बीजेपी नेताओं की बैठक भी होनी है. इस बैठक में दोनों दलें रिजल्ट वाले दिन की प्लानिंग करेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी और बंगाल सीएम ममता बनर्जी.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बंगाल के 15 बूथों पर आज दोबारा मतदान हो रहा है, बीजेपी ने इन बूथों पर ईवीएम छेड़छाड़ का आरोप लगाया था.
  • कोलकाता में ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी आज टीएमसी पोलिंग एजेंटों के साथ वर्चुअल बैठक करेंगे.
  • कोलकाता में बीजेपी की भी बड़ी बैठक बुलाई गई है, जिसमें काउंटिंग के दिन की रणनीति बनाई जाएगी.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलकाता:

Bengal Elections: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिहाज से आज का दिन बेहद अहम है. आज राज्य के 15 बूथों पर दोबारा वोटिंग हो रही है. इन सभी बूथों पर दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान 29 अप्रैल को धांधली की खबर सामने आई थी. जिसके बाद चुनाव आयोग के आदेश पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है. दूसरी ओर TMC ने सुप्रीम कोर्ट में केवल केंद्र सरकार और PSU कर्मचारियों को काउंटिंग सुपरवाइजर नियुक्त करने के चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती दी है. जिसपर आज सुनवाई हो सकती है. वहीं कोलकाता में आज बीजेपी और टीएमसी नेताओं की काउंटिंग से पहले एक बड़ी बैठक होने जा रही है. इन सब चीजों को लेकर आज बंगाल फिर से सुर्खियों में रहेगा. 

बंगाल में आज कहां-कहां दोबारा हो रही वोटिंग

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम विधानसभा सीटों की 15 बूथों पर दोबारा वोटिंग हो रही है. इनमें से 11 बूथ मगराहाट पश्चिम और 4 बूथ डायमंड हार्बर में हैं. बीजेपी ने इन बूथों पर ईवीएम के साथ छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे, जिसके बाद निर्वाचन आयोग ने पुनर्मतदान कराने का फैसला किया है.

तृणमूल कांग्रेस यानी TMC पहुंची सुप्रीम कोर्ट 

दूसरी ओर 4 मई को होने वाली वोटों की गिनती में काउंटिंग सुपरवाइजर की नियुक्ति को लेकर तृणमूल कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुकी है. टीएमसी ने केवल केंद्र सरकार और PSU कर्मचारियों को काउंटिंग सुपरवाइजर नियुक्त करने के चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती दी है. सुप्रीम कोर्ट में इस मामले में आज सुनवाई हो सकती है. गुरुवार को कलकत्ता हाईकोर्ट ने इस मामले में राहत देने से इनकार किया था. जिसके बाद यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंची है. 

यह भी पढ़ें - बंगाल में चुनाव तो हो गया, फिर आधी रात किस बात पर मचा भारी बवाल? TMC-बीजेपी कार्यकर्ता भी भिड़ गए

Advertisement

पोलिंग एजेंटों के साथ ममता-अभिषेक की बैठक आज

वोटों की गिनती से पहले आज शाम चार बजे कोलकाता में ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी पोलिंग एजेंटों के साथ बैठक करेंगे. दोनों नेता राज्य भर के टीएमसी के पोलिंग एजेंट को वर्चुअली संबोधित करेंगे. इस बैठक के लिए शुक्रवार को भी टीएमसी नेताओं की बैठक हुई थी. एक घंटे तक चली इस चर्चा में टीएमसी काउंटिंग एजेंटों और उम्मीदवारों के साथ होने वाली वर्चुअल बैठक की तैयारी थी. इस बैठक में एजेंटों और उम्मीदवारों को निर्देश दिए जाएंगे, जिससे वे मतगणना केंद्रों पर अपनी जिम्मेदारियां सही तरीके से निभा सकें और नतीजों के दिन उनका मनोबल ऊंचा बना रहे.

चुनाव नतीजों से पहले बीजेपी की बड़ी बैठक

सोमवार को होने वाली वोटों की गिनती से पहले आज शनिवार को कोलकाता में बीजेपी की भी बड़ी बैठक बुलाई गई है. चुनाव प्रबंधन संभाल रहे नेताओं को कोलकाता बुलाया गया है. साथ ही पार्टी के वरिष्ठ सांसदों और विधायकों को भी कोलकाता बुलाया गया है. भाजपा नेता भी बैठक में काउंटिंग के दिन की रणनीति तैयार करेंगे. इस बीच सुवेंदु अधिकारी ने फिर कहा है कि बंगाल में बीजेपी की सरकार आ रही है.

यह भी पढ़ें - LIVE: बंगाल की दो सीटों पर दोबारा हो रही वोटिंग, EVM में गड़बड़ी की आई थी शिकायतें, 15 पोलिंग बूथ पर मतदान

Advertisement

Featured Video Of The Day
Bengal Repolling: Diamond Harbour और Magrahat के 15 बूथों पर Voting जारी!, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट