बंगाल के 15 बूथों पर आज दोबारा मतदान हो रहा है, बीजेपी ने इन बूथों पर ईवीएम छेड़छाड़ का आरोप लगाया था. कोलकाता में ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी आज टीएमसी पोलिंग एजेंटों के साथ वर्चुअल बैठक करेंगे. कोलकाता में बीजेपी की भी बड़ी बैठक बुलाई गई है, जिसमें काउंटिंग के दिन की रणनीति बनाई जाएगी.