Rain Alert: दिल्ली NCR में फिर बारिश, 2 दिन गर्मी से राहत, जानें यूपी, पंजाब से हरियाणा तक मौसम का हाल

Rain Alert in Delhi NCR: दिल्ली, उत्तर प्रदेश से लेकर पूरे उत्तर भारत में फिर बारिश आने वाली है और तीन दिन गर्मी से राहत मिलेगी. जानें यूपी, पंजाब से हरियाणा तक मौसम कैसा रहेगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Weather news
नई दिल्ली:

Weather Today: दिल्ली, उत्तर प्रदेश के इलाकों में भी 3 मई से बारिश का एक बार फिर दौर शुरू हो सकता है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली एनसीआर में ये बारिश देखने को मिल सकती है. पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के इलाकों में भी हल्की-फुल्की बारिश इस दौरान हो सकती है.
उत्तर भारत में अगले 4-5 दिनों के दौरान गरज-चमक के साथ बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने के आसार हैं और हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों के दौरान बारिश होने के आसार हैं. विदर्भ में 3 से 5 मई के दौरान बरसात होने की संभावना है. छ्त्तीसगढ़ में 3 से 4 मई के दौरान आंधी आने और ओले पड़ने की चेतावनी जारी की है. 

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में 3 और 4 मई के दौरान बादल छाये रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. साथ ही हल्की से मध्यम बारिश भी बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ हो सकती है. 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं. ऐसा ही मौसम 4 मई को भी दिल्ली, नोएडा से लेकर गाजियाबाद तक देखने को मिल सकता है. 5 मई को भी हल्की बारिश होने के आसार दिल्ली एनसीआर के क्षेत्रों में होने के आसार हैं. इस दौरान तेज हवाओं से भी मौसम सुहाना रहेगा.

Delhi Weather

ये भी पढ़ें - मूसलाधार बारिश और कीचड़ के बीच डोली में विदा हुई दुल्हन, दूल्हे के अंदाज ने जीता सबका दिल, वायरल हुआ वीडियो

उत्तर प्रदेश में भी मौसम बदलेगा

दिल्ली में 30 अप्रैल को भी बारिश देखने को मिली थी. यूपी के भी 40 से ज्यादा जिलों में बारिश से तापमान में 10 से 12 डिग्री गिरावट आ सकती है. मई में कई बार पश्चिमी विक्षोभ का असर हिमालय क्षेत्र में देखा जा सकता है. ऐसे में बारिश प्रचंड गर्मी के बीच राहत की बूंदें बनकर गिरेगी.आने वाले दिनों में बारिश से तापमान 40 डिग्री से नीचे बने रहने की संभावना है, जिससे थोड़ी राहत मिलेगी.

Advertisement

तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और आंध्र प्रदेश, रायलसीमा क्षेत्र में 1 से 5 मई के दौरान, कर्नाटक और तेलंगाना में इस दौरान बिजली गिरने और हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है. आंध्र प्रदेश और यनम में गरज चमक के साथ के साथ आंधी आने की चेतावनी जारी की गई है. 

ये भी पढ़ें - मई में पारा क्या तोड़ेगा सारे रिकॉर्ड! झुलसाएगी भीषण गर्मी, लू को लेकर IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट

Advertisement

मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में भी इस हफ्ते के दौरान गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है. कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने का रेड अलर्ट भी है. 

अरुणाचल प्रदेश में 4 मई तक और फिर 6-7 मई को बारिश आने के आसार हैं. असम और मेघायल में 1 से 4 मई और फिर 7 मई को बारिश हो सकती है. नगालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा में भी 1 से 5 मई तक बारिश का अलर्ट है. पूर्वोत्तर क्षेत्र में 3 मई तक असम, मेघालय में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है. 
 

Featured Video Of The Day
Bengal Elections Ground Report: कैमरे पर न बोलने वाले बंगाल के वोटर ने किसे जिता दिया?