Rain Alert: 3 दिन फिर बारिश, आंधी और ओले गिरेंगे... दिल्ली एनसीआर से यूपी, पंजाब-राजस्थान तक बदलेगा मौसम

Delhi Weather News: दिल्ली में फिर तीन दिन बारिश होने के आसार हैं. साथ ही उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में बारिश, गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Weather News Today: दिल्ली एनसीआर में फिर बारिश
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली NCR समेत उत्तर भारत में 2 से 5 अप्रैल के बीच पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
  • 3 और 4 अप्रैल को दिल्ली और आसपास के राज्यों में बारिश, ओलावृष्टि, गरज चमक और तेज हवाओं का अनुमान है
  • हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड में 3 से 7 अप्रैल तक बारिश, बर्फबारी और आंधी की संभावना बनी हुई है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दिल्ली एनसीआर में दो दिन के ब्रेक के बाद बारिश का नया दौर शुरू होने वाला है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण 2 से 5 अप्रैल के बीच उत्तर पश्चिम भारत में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने के आसार हैं. इसका असर 3 और 4 अप्रैल को उत्तर भारत में पड़ने की आशंका है. बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी चेतावनी है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा से लेकर मध्य प्रदेश और राजस्थान तक बारिश देखने को मिलेगी. देश के मध्य हिस्सों में 6 अप्रैल को गरज चमक के साथ बिजली के साथ बारिश हुई है. 

दिल्ली में आज का मौसम

दिल्ली में 2 अप्रैल को बादल छाये रहेंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी. वहीं 3 अप्रैल को बादल छाये रहने के बीच बारिश होने, बादलों की गरज और बिजली गिरने की भी संभावना है. 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है. 4 अप्रैल को एक से दो दौर में हल्की बारिश होने का अलर्ट है. साथ ही 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने से मौसम खुशनुमा होगा. 5 अप्रैल को हल्की से तेज बारिश होने अनुमान जताया गया है. वहीं दोपहर से तेज हवाएं चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है.

उत्तर भारत में कब-कहां बारिश 

  • हिमाचल प्रदेश औऱ जम्मू-कश्मीर में 3-4 और 7 अप्रैल को बारिश के आसार
  • उत्तराखंड में 3 से 5 अप्रैल तक बारिश, आंधी
  • पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में 3-4 अप्रैल को
  • दिल्ली एनसीआर में 3 और 4 अप्रैल को बारिश
  • वेस्ट यूपी में 3-5 अप्रैल और पूर्वी यूपी में 4-5 अप्रैल को बारिश
  • पूर्वी राजस्थान में 3-4 और 6-7 अप्रैल को बारिश का दौर
  • पश्चिमी राजस्थान 2-4 और 6-7 अप्रैल को बारिश, बिजली, ओले गिरने के आसार
     

दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ का असर

दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश से लेकर समूचे उत्तर भारत में मार्च के महीने के आखिरी 10 दिनों में 5-6 दिन बारिश का दौर देखने को मिला है. लगातार पश्चिमी विक्षोभ से मौसम बदला है. हालांकि तापमान में बहुत ज्यादा कमी नहीं आई है. हिमालय क्षेत्र में लगातार पश्चिमी विक्षोभ बन रहे हैं. इस कारण मार्च के महीने में भी उत्तराखंड, हिमाचल औऱ जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में बर्फबारी भी हो रही है. 

Weather Today

हिमाचल प्रदेश से राजस्थान तक मौसम 

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में मध्यम स्तर पर बारिश, बादलों की गरज के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने के आसार जताए हैं. हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में 3-4 और 7 अप्रैल को बारिश, बर्फबारी, बिजली गिरने के साथ आंधी चलने की संभावना है. उत्तराखंड में 3 से 5 अप्रैल तक बारिश होने के आसार हैं. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 3 और 4 अप्रैल को फिर से बारिश आने की संभावना है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 4-5 अप्रैल को, पूर्वी राजस्थान में 3-4 और 6-7 अफ्रैल को और पश्चिमी राजस्थान में 2-4 और 6-7 अप्रैल को मध्यम बारिश, बिजली गिरने के साथ आंधी आने की आशंका है. 

Advertisement

Delhi Weather

पूर्वोत्तर भारत का मौसम

पूर्वोत्तर भारत में अप्रैल के पहले हफ्ते में मौसम बदलेगा. अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 2 अप्रैल को गरज, बिजली की चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं. अरुणाचल प्रदेश में 4-5 अप्रैल को, असम और मेघायल में 3-5 अप्रैल को और नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 3 अप्रैल को बारिश होने के आसार हैं. अरुणाचल प्रदेश में 5-7 अप्रैल को भी बरसात के आसार हैं. 

आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक में अगले 5 दिनों के दौरान, केरल-माहे में 3 से 5 अप्रैल के बीच, रायलसीमा में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और कर्नाटक में भी बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. 

Advertisement

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: क्या Trump अब NATO को अकेला छोड़ देंगे? ईरान के खिलाफ नया मोर्चा खुला? | Kachehri