"देश के 'राजा' से मेरे 10 सवाल", राहुल गांधी ने तीखे सवालों से साधा निशाना

राहुल गांधी को बुधवार को उस समय हिरासत में ले लिया गया जब वह एक विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे और सड़क पर बैठ गए थे.

विज्ञापन
Read Time: 1 min
हुल गांधी ने विभिन्‍न मुद्दों पर नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपना रखा है
नई दिल्‍ली:

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने विभिन्‍न मुद्दों को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार कर रखा है. राहुल ने महंगाई, बेरोजगारी, आम जरूरत की चीजों पर जीएसटी, गिरते रुपये, किसानों और चीन के साथ सीमा विवाद मुद्दे पर सरकार को आड़े हाथ लेते हुए पीएम मोदी (PM Narendra Modi)से 10 सवाल पूछे है. अपने फेसबुक पोस्‍ट में कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी को देश के 'राजा' कहकर संबोधित किया है. अपने पोस्‍ट में उन्‍होंने लिखा, "मानसून सत्र में हम प्रधानमंत्री जी से जनता के मुद्दों पर चर्चा करना चाहते थे. जनता के कई सवाल थे जिनके जवाब प्रधानमंत्री और उनकी सरकार को देने थे लेकिन उनकी तानाशाही देखिए, सवाल पूछने पर प्रधानमंत्री इतने नाराज़ हो गए कि 57 सांसदों को गिरफ़्तार करवा दिया और 23 को निलंबित."

Featured Video Of The Day
West Bengal Elections: Hooghly में TMC सांसद Mitali Bag की गाड़ी पर हमला, मिलने पहुँचे अभिषेक बनर्जी
Topics mentioned in this article