खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय का अधिकारी बताने वाला ठग चढ़ा पुणे पुलिस के हत्थे

महाराष्ट्र की पुणे पुलिस ने खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) का अधिकारी बताने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है .

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
पुणे के तलेगाव दभाडे का रहने वाला ठग

पुणे पुलिस ने खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय का अधिकारी बताने वाले एक ठग को दबोचा है. खुद को पीएमओ का अधिकारी बताने वाले आरोपी का असली नाम वासुदेव निवृत्ति तायडे है. जिसकी उम्र 54 साल बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक तायडे जलगांव जिले का मूल निवासी है और पुणे में तलेगाव दभाडे का रहने वाला है. पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 419,170 के तहत मामला दर्ज किया है.

पुलिस के मुताबिक सिंध हाउसिंग सोसाइटी औंध पुणे, बॉर्डर लेस वर्ल्ड फाउंडेशन द्वारा आयोजित जम्मू कश्मीर में एम्बुलेंस लॉन्च समारोह मे इस शख्स ने खुद का नाम डॉ. विनय देव बताते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव पद पर कार्यरत होने का दावा किया. लेकिन लोगों को उसके बर्ताव पर शक हुआ इसलिए पुलिस को सूचित करने पर जांच की गई तो उसका दावा फर्जी निकला. फारसखाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें : 2000 के नोट बंद करने के मामले पर सुप्रीम कोर्ट का जल्द सुनवाई से इंकार

ये भी पढ़ें : गैर-BJP दलों को जोड़ रहा है दिल्ली के लिए जारी केंद्र सरकार का अध्यादेश

Featured Video Of The Day
Jashpur Plane Crash Breaking News: जशपुर में प्लेन क्रैश, जमीन से 30 फीट ऊपर उड़ रहा था
Topics mentioned in this article