देश के नाम रात 8:30 बजे पीएम मोदी का संबोधन, महिला आरक्षण कानून पर बोल सकते हैं

PM Modi Address Today: महिला आरक्षण बिल पर बहस के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे. एनडीटीवी को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पीएम महिला आरक्षण बिल पर बोल सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
pm modi news
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे महिला आरक्षण बिल पर देश को संबोधित करेंगे
  • एनडीटीवी सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री महिला आरक्षण बिल के विषय पर महत्वपूर्ण बातें कर सकते हैं
  • लोकसभा में शुक्रवार को नारी शक्ति वंदन बिल विपक्षी सदस्यों द्वारा गिरा दिया गया था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

महिला आरक्षण बिल पर बहस के बीच  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे. एनडीटीवी को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पीएम महिला आरक्षण बिल पर बोल सकते हैं. बता दें कि शुक्रवार को लोकसभा में नारी शक्ति वंदन बिल पास नहीं हो पाया था. 12 साल में पहली बार ऐसा हआ है कि मोदी सरकार के राज में कोई बिल विपक्ष ने गिरा दिया हो.

विपक्ष के रवैये से नाराज हैं पीएम मोदी 

एनडीटीवी को मिली जनकारी के अधार पर प्रधानमंत्री मोदी ने आज कैबिनेट की बैठक में भी भावुक और नाराज थे कि कल महिलाओं के हक में लाए गए बिल को विपक्ष को पास नहीं होने दिया. आज पूरी संभावना है कि पीएम मोदी रात 8:30 बजे देश के नाम संबोधन देंगे जिसमें नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बोल सकते हैं. सूत्रों ने बताया कि कैबिनेट बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि महिला आरक्षण बिल का समर्थन न करके विपक्ष ने गलती की है. अब उनको भुगतना पड़ेगा. पीएम मोदी ने इस बात को गांव-गांव तक पहुंचाने की बात कही है. उन्होंने कहा कि विपक्ष ने देश की महिलाओं को हराया है. विपक्ष को महिलाओं को जवाब देना पड़ेगा. इसको जन-जन तक गांव-गांव तक ले जाना है.

सभी सांसदों से की थी पीएम मोदी ने अपील

पीएम मोदी ने कल महिला रिजर्वेशन बिल पर सभा सांसदों से अपील करते हुए कहा था कि मैं सभी सांसदों से कहूंगा कि आप अपने घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए. देश की नारीशक्ति की सेवा का, उनके वंदन का ये बहुत बड़ा अवसर है.उन्हें नए अवसरों से वंचित मत करिए. ये संशोधन सर्वसम्मति से पारित होगा, तो देश की नारीशक्ति और सशक्त होगी. देश का लोकतंत्र और सशक्त होगा.आइए,हम मिलकर आज इतिहास रचें.भारत की नारी को देश की आधी आबादी को उसका हक दें.

यह भी पढ़ें- 'महिला कोई सामान है क्या,भाषा ही गलत है...' महिला रिजर्वेशन बिल पर रविशंकर प्रसाद का प्रियंका गांधी पर पलटवार
 

Advertisement

यह भी पढ़ें- 'विपक्ष को भुगतना पड़ेगा, गांव-गांव तक ले जाएंगे', महिला आरक्षण पर कैबिनेट बैठक में बोले PM मोदी

Featured Video Of The Day
Women Reservation Bill पर संसद में तीखी जंग! विपक्ष बोला 'पुराना बिल लागू करो, डिलिमिटेशन साजिश है'
Topics mentioned in this article