उगादि, ईद और रामनवमी की छुट्टियों से बदला संसद का शेड्यूल, वीकेंड पर भी होगा काम

संसद की बैठक 19‑20 मार्च और 26 मार्च को छुट्टियों के कारण नहीं होगी, जबकि 28‑29 मार्च को शनिवार‑रविवार भी कार्यवाही चलेगी. 18 मार्च को गिलोटिन और 23‑24 मार्च को वित्त विधेयक पर चर्चा होगी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
संसद की कार्यवाही का फोटो
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • संसद के बजट सत्र में 19 और 20 मार्च को उगादि/गुड़ी पड़वा तथा ईद की छुट्टियां रखी गई हैं
  • 26 मार्च को रामनवमी के कारण भी संसद की कार्यवाही स्थगित रहेगी
  • 28 और 29 मार्च को शनिवार और रविवार को संसद की बैठक कर कार्यवाही पूरी की जाएगी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

संसद के बजट सत्र के दौरान छुट्टियों और जरूरी विधायी कामकाज को ध्यान में रखते हुए सरकार ने आगामी दिनों की कार्यवाही का पूरा खाका तैयार कर दिया है. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने संसद की बैठकों, छुट्टियों और अहम विधेयकों पर चर्चा को लेकर जानकारी दी है. संसद की बैठक 19 और 20 मार्च को नहीं होगी. 19 मार्च को उगादि/गुड़ी पड़वा और 20 मार्च को ईद की छुट्टी रहेगी. इसके अलावा अगले सप्ताह 26 मार्च को रामनवमी के चलते भी संसद की कार्यवाही नहीं होगी.

ये भी पढ़ें : कंगना की गुलाबी साड़ी पर अटकी नजरें, डिंपल यादव की सादगी और महुआ मोइत्रा का स्टाइल, संसद में किसका लुक सबसे खास?

शनिवार और रविवार को बैठक

इन छुट्टियों के कारण संसद की कार्यवाही को संतुलित करने के लिए अगले सप्ताह शनिवार और रविवार को भी बैठक करने का फैसला लिया गया है. इसके तहत 28 और 29 मार्च को, जो कि शनिवार और रविवार हैं, संसद की बैठक आयोजित की जाएगी. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि इस सप्ताह 18 मार्च को सरकार गिलोटिन प्रस्ताव लाएगी. जिन मंत्रालयों या अनुदानों पर चर्चा नहीं हो पाई है, उन्हें सीधे मतदान के लिए रखकर पारित कराया जाएगा, इसे ही गिलोटिन प्रस्ताव कहा जाता है.

ये भी पढ़ें : रावण नहीं, विदुर नाम जोड़िए... संसद में निर्मला सीतारमण ने चंद्रशेखर आजाद को दे दी सलाह

मिडिल ईस्ट संकट पर चर्चा की मांग

आमतौर पर जब विपक्ष के हंगामे या समय की कमी के कारण अनुदान मांगों पर विस्तृत चर्चा संभव नहीं हो पाती, तब सरकार इस प्रक्रिया के जरिए एक साथ सभी मांगों को पारित कराती है. इसके बाद अगले सप्ताह 23 और 24 मार्च को वित्त विधेयक पर चर्चा होगी और इसे पारित कराया जाएगा. वहीं विपक्ष ने सरकार से पश्चिम एशिया के गहराते संकट पर संसद में चर्चा कराने की मांग की है, हालांकि सरकार ने अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: ईरान से कैसे हुआ अमेरिकी पायलट का Rescue? |Bharat Ki Baat Batata Hoon