UPSC में एकांश ढुल का कमाल, पंचकूला के लाल को मिली तीसरी रैंक; CM सैनी ने फोन कर पिता को दी बधाई

एकांश ढुल ने लंबी छलांग लगाते हुए सीधे देश के टॉप-3 में जगह बनाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार में जश्न का माहौल है, बल्कि हरियाणा के युवाओं के लिए भी वह एक बड़ी प्रेरणा बनकर उभरे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पंचकूला के एकांश ढुल ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 में देशभर में तीसरी रैंक हासिल की है.
  • एकांश ने लगातार तीन बार UPSC परीक्षा पास करते हुए अपनी रैंक में लगातार सुधार किया है.
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एकांश के पिता कृष्ण ढुल को इस उपलब्धि पर बधाई दी है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पंचकूला के एकांश ढुल की UPSC में देश भर में तीसरी रैंक (AIR 3) आने पर प्रदेश में खुशी का माहौल है. इस ऐतिहासिक सफलता के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खुद एकांश के पिता और भाजपा नेता कृष्ण ढुल को फोन कर बधाई दी. मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि को गौरव बताया है.

सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर आज जारी किया है. जिन भी उम्मीदवारों ने UPSC CSE 2025 एग्जाम दिया है वो UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं.

इस साल अनुज अग्निहोत्री ने सिविल सेवा एग्जाम में प्रथम स्थान हासिल किया है. दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम और तीसरे स्थान पर अकांश ढुल हैं. पंचकूला (सेक्टर 12) के रहने वाले एकांश ढुल ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में देशभर में तीसरा स्थान (AIR 3) हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है. एकांश ने लगातार तीन बार इस कठिन परीक्षा को पास करने का गौरव प्राप्त किया है.

Advertisement

एकांश के इस सफर में हर साल उनकी रैंक में एक प्रभावशाली सुधार देखने को मिला. साल 2024 में 342वीं रैंक और फिर 2025 में 295वीं रैंक हासिल करने के बावजूद, उन्होंने अपना आईएएस (IAS) बनने का लक्ष्य नहीं छोड़ा. अपनी पिछली गलतियों से सीखते हुए और कड़ी मेहनत के दम पर, अब उन्होंने एक लंबी छलांग लगाते हुए सीधे देश के टॉप-3 में जगह बनाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार में जश्न का माहौल है, बल्कि हरियाणा के युवाओं के लिए भी वह एक बड़ी प्रेरणा बनकर उभरे हैं.

UPSC CSE रिजल्ट कैसे चेक क: Steps to Download UPSC CSE Result 2025

  1. UPSC CSE रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट https://upsc.gov.in upsc.gov.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर What's New सेक्शन दिखेगा. इसमें Examination > Active Examinations या Results पर क्लिक करें.
  3. यहां पर एक एग्जाम लिंक होगा. इसपर क्लिक कर दें.
  4. अब रिजल्ट एक PDF डॉक्यूमेंट के रूप में दिखाई देगा. डाउनलोड आइकन पर क्लिक करें इसे सेव कर दें.
  5. PDF में अपना रोल नंबर या नाम खोजने के लिए सर्च फंक्शन (Ctrl+F) का इस्तेमाल करें.

ये भी पढ़ें :   2024 में 342, 2025 में 295 और अब थर्ड रैंक... कौन हैं बीजेपी नेता के बेटे एकांश ढुल

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War के बीच Hormuz Strait से हजारों टन LPG लेकर 'जग वसंत' पहुंचा Gujarat | PM Modi