"ऐतिहासिक क्षण" : पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग से पहले भारत को दी बधाई

Chandrayaan 3 Landing Updates: पाकिस्तान के पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने कहा कि पाक मीडिया को शाम 6:15 बजे चंद्रयान की लैंडिंग को लाइव दिखाना चाहिए.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
Chandrayaan 3 Moon Landing: पाकिस्तान के पूर्व आईबी मंत्री फवाद चौधरी ने चंद्रयान-3 को लेकर भारतीय वैज्ञानिकों और अंतरिक्ष समुदाय को बधाई दी है.

पाकिस्तान के पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने देश के मीडिया को प्रस्ताव दिया कि आज भारत के चंद्रयान-3 लैंडिंग कार्यक्रम का प्रसारण करे. उन्होंने इस मिशन को मानव जाति के लिए ऐतिहासिक क्षण बताते हुए भारतीय वैज्ञानिकों और अंतरिक्ष समुदाय को बधाई भी दी.

फवाद चौधरी ने मंगलवार को एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर शेयर की गई एक पोस्ट में लिखा: "पाक मीडिया को कल शाम 6:15 बजे चंद्रयान की चंद्रमा पर लैंडिंग को लाइव दिखाना चाहिए...मानव जाति के लिए ऐतिहासिक क्षण, विशेष रूप से लोगों, वैज्ञानिकों और भारतीय अंतरिक्ष समुदाय के लिए .... बहुत बहुत बधाई.

चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर भारत तैयार
इस बीच, भारत अपने मून मिशन चंद्रयान-3 के आज शाम चंद्रमा की सतह पर उतरने को लेकर तैयार है. चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर पार्टियां और प्रार्थनाएं दोनों एक समान उत्साह के साथ आयोजित की जा रही हैं. इसरो के वैज्ञानिकों ने चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग से पहले के 20 मिनट को "टेरर के 20 मिनट" के रूप में बताया है.

Advertisement

पूरे देश में चंद्रयान-3 की लैंडिंग को किया जाएगा लाइव टेलीकास्ट
आज शाम 6.04 बजे होने वाली चंद्रयान-3 की लैंडिंग का पूरे देश में लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा. अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने विश्वास जताया है कि लैंडिंग बिना किसी रुकावट के होगी, क्योंकि वैज्ञानिकों ने मिशन चंद्रयान-2 से कई सबक लिए हैं. इस लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट शाम 5.20 बजे इसरो की वेबसाइट, यूट्यूब चैनल और डीडी नेशनल पर शुरू होगा. 

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: जंग में उतरेंगे Kim Jong Un? US को North Korea की सीधी चुनौती!