चुनाव से पहले बंगाल में ताबड़तोड़ तबादलों पर ममता के समर्थन में आए उमर अबदुल्ला, कहा-इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि चुनाव का फैसला आखिरकार जनता और राजनीतिक नेतृत्व ही करता है, न कि अधिकारी. इतना ही नहीं, उमर अब्दुल्ला ने पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम को लेकर भविष्यवाणी भी कर दी. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि चुनाव में जीत अधिकारी नहीं बल्कि राजनीतिक दलों के नेता तय करते हैं.
  • अब्दुल्ला ने पश्चिम बंगाल में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक बदलाव को असामान्य नहीं माना और इसे आम प्रक्रिया बताया.
  • उन्होंने भविष्यवाणी की कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी भारी बहुमत से विजयी होंगी.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले प्रशासनिक तबादलों और चुनावी माहौल को लेकर जारी विवाद के बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बड़ा बयान दिया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव में जीत अफसर नहीं दिलाते, बल्कि राजनीतिक दलों के नेता ही जनता का समर्थन हासिल कर जीत तय करते हैं. 

उमर अब्दुल्ला ने अपने पोस्ट में लिखा कि बड़े पैमाने पर प्रशासनिक बदलाव अक्सर गैर-भाजपा शासित राज्यों में देखने को मिलते हैं और पश्चिम बंगाल में भी वही स्थिति दिखाई दे रही है. हालांकि, उन्होंने इसे असामान्य मानने से इनकार किया. उनका कहना था कि चुनाव आयोग चाहे जितने तबादले कर दे या प्रशासनिक बदलाव कर ले, इससे चुनाव परिणाम नहीं बदलते.

उन्होंने साफ कहा कि चुनाव का फैसला आखिरकार जनता और राजनीतिक नेतृत्व ही करता है, न कि अधिकारी. इतना ही नहीं, उमर अब्दुल्ला ने पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम को लेकर भविष्यवाणी भी कर दी. 

उन्होंने कहा कि मतगणना के दिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भारी बहुमत के साथ जीत हासिल करेंगी. उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है. उमर अब्दुल्ला के इस बयान पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. पार्टी के एक प्रवक्ता ने कहा कि कश्मीर में बैठकर बंगाल की राजनीति पर टिप्पणी करना दिखाता है कि यह बयान किसी राजनीतिक आग्रह पर किया गया है. भाजपा का आरोप है कि पश्चिम बंगाल में प्रशासनिक व्यवस्था पहले ही सवालों के घेरे में है और इस तरह के बयान उसी माहौल को मजबूत करते हैं. 

Advertisement

दरअसल, ममता बनर्जी ने हाल ही में आरोप लगाया था कि चुनाव से पहले ही पश्चिम बंगाल के कई वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है और चुनाव आयोग राज्य को अलग तरह से टारगेट कर रहा है.  इसी संदर्भ में उमर अब्दुल्ला की टिप्पणी सामने आई है, जिसने चुनावी माहौल को और गरमा दिया है. जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक बयानबाजी भी तेज होती जा रही है. ऐसे में उमर अब्दुल्ला का यह बयान पश्चिम बंगाल की सियासत में एक नया विवाद खड़ा कर गया है.

ये भी पढें :  ईरान ने कैसे किया दुनिया के सबसे पावरफुल फाइटर जेट F-35 का शिकार? समझिए दुनिया के लिए क्यों है ये बड़ी बात

Advertisement
Featured Video Of The Day
What is south pars: इस तोते में बंद है ईरान की जान, इजरायल ने कर दिया हमला, अब होगा मौत का तांडव