मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि चुनाव में जीत अधिकारी नहीं बल्कि राजनीतिक दलों के नेता तय करते हैं. अब्दुल्ला ने पश्चिम बंगाल में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक बदलाव को असामान्य नहीं माना और इसे आम प्रक्रिया बताया. उन्होंने भविष्यवाणी की कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी भारी बहुमत से विजयी होंगी.