पीएम मोदी को ओमान ने अपने सर्वोच्च सम्मान से किया सम्मानित

पीएम मोदी ने इन दिनों अपने दो दिवसीय ओमान यात्रा पर हैं. इस यात्रा के दौरान उन्होंने गुरुवार को भारतीय समुदाय और खासकर छात्रों से बात की. इस बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने भारत-ओमान के संबंध को और मजबूत बनाने पर जोर दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पीएम मोदी को एक और बड़ा सम्मान
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ओमान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित करने का ऐलान किया है
  • पीएम मोदी वर्तमान में ओमान के दो दिवसीय दौरे पर हैं और दोनों देशों के रिश्ते मजबूत कर रहे हैं
  • भारत और ओमान के बीच प्रस्तावित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट तीन महाद्वीपों को जोड़ने वाला बड़ा व्यापारिक जंक्शन बनेगा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

पीएम मोदी और उनके काम का डंका देश ही नहीं पूरी दुनिया में बज रहा है. उनके इसी काम को देखते हुए समय-समय पर कई बड़े देश उन्हें अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित कर चुके हैं. इस लिस्ट में अब ओमान का नाम भी शामिल हो गया है. ओमान ने गुरुवार को पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान (Oman Highest National Honour to PM Modi) से सम्मानित किया है. ओमान द्वारा पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित करने का ये ऐलान उस समय किया गया है जब पीएम मोदी खुद दोनों देशों के बीच के रिश्तों को और मजबूत करने पर जोर दे चुके हैं. आपको बता दें कि भारत और ओमान के बीच प्रस्तावित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) केवल दो देशों का मिलन नहीं है, बल्कि यह ग्लोबल मैप पर भारत के लिए एक 'लॉजिस्टिक्स सुपर-हाईवे' तैयार करने जैसा है. इस समझौते के साथ ही भारतीय निर्यातकों (Exporters) के लिए मस्कट अब सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि तीन महाद्वीपों को जोड़ने वाला सबसे बड़ा ट्रेड जंक्शन बनने जा रहा है.

आपको बता दें इस सम्मान के ऐलान से कुछ घंटे पहले ही पीएम मोदी ने राजधानी मस्कट में भारतीय समुदाय और खासकर छात्रों से बात की. पीएम मोदी ने इस बातचीत के दौरान कहा कि हम भारतीय जहां भी जाते हैं, विविधता का सम्मान करते हैं. उन्होंने कहा, भारत की विविधता हमारी संस्कृति की मजबूत नींव है. भारत ने पिछले 11 वर्ष में, न केवल अपनी नीतियों में बदलाव किया है बल्कि देश ने अपना आर्थिक स्वरूप भी बदला है.

पीएम मोदी ने भारत-ओमान व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते को अहम बताते हुए कहा कि यह 21वीं सदी में दोनों देश की साझेदारी को नया विश्वास एवं ऊर्जा देगा.पीएम मोदी ने कहा कि सदियों से भारत और ओमान के बीच घनिष्ठ और जीवंत संबंध रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने यहां दीपावली को मिले यूनेस्को ‘टैग' का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि हमारा ‘दीया' अब न केवल हमारे घरों को, बल्कि पूरी दुनिया को रोशन करेगा.

पिछले महीने ही डोमिनिका ने दिया था सम्मान

ओमान से पहले पिछले महीने ही डोमिनिका ने भी पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया था. डोमिनिका ने पीएम मोदी को कोविड काल में किए गए उनके कार्यों के लिए अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित करने का फैसला किया है. कोरोना काल में जब दुनियाभर के देशों के साथ ही भारत भी महामारी के जानलेवा वायरस से जूझ रहा था. ऐसे मुश्किल समय में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई बड़े फैसले लिए थे. इसमें महामारी से जूझ रहे दूसरे देशों को वैक्सीन और दवाएं पहुंचाना भी शामिल था. पीएम मोदी के इन्हीं कार्यों को देखते हुए डोमिनिका राष्ट्रमंडल ने अपना सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देने का फैसला लिया था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: डोमिनिका ने कोविड-19 के दौरान योगदान के लिए पीएम मोदी को सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान देने की घोषणा की


 

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Bengal Election 2026: Malda हिंसा पर TMC प्रवक्ता को सुचरिता ने सुनाई खरी खरी!