RAW के दफ्तर की 10वीं मंज़िल से अधिकारी ने लगाई छलांग, मौके पर ही हुई मौत

भारत की खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग या रॉ के एक अधिकारी ने सोमवार को दिल्ली में एजेंसी की इमारत की 10वीं मंजिल से छलांग लगा दी. दिल्ली पुलिस के अनुसार मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
नई दिल्ली:

भारत की खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग या रॉ के एक अधिकारी ने सोमवार को दिल्ली में एजेंसी की इमारत की 10वीं मंजिल से छलांग लगा दी. दिल्ली पुलिस के अनुसार मौके पर ही उनकी मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक अधिकारी डिप्रेशन का शिकार थे. गौरतलब है कि रॉ का दफ्तर लोधी कॉलोनी इलाके में स्थित है.

बताते चलें कि हाल ही में साकेत कोर्ट रेजिडेंशियल कॉम्पलेक्स में रहने वाले एक जज की पत्नी द्वारा सुसाइड करने का मामला सामने आया था. जिनकी उम्र 42 साल थी. डीसीपी बेनिता मेरी जैकर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया था कि वह  सुबह 11:30 मालवीय नगर मार्केट गई थी. लेकिन वह फिर वापस नहीं पहुंची. साकेत थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी.

ये भी पढ़ें-

Helplines
Vandrevala Foundation for Mental Health9999666555 or help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm)
(If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.)

Featured Video Of The Day
BJP List For Assam Elections: 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट | BREAKING
Topics mentioned in this article