Fishing के दौरान युवक के गले में फंसी मछली, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम; बरतें ये सावधानियां

Odisha Hindi News: ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक युवक की मछली पकड़ते समय मौत हो गई. फिशिंग के दौरान उसके गले में मछली फंस गई थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Mayurbhanj Youth Death While Fishing: ओडिशा में एक युवक की मछली पकड़ते समय दर्दनाक मौत हो गई. मयूरभंज जिले का रहने वाला युवक गांव के तालाब में मछली पकड़ने (Fishing) गया हुआ था, जहां उसके गले में मछली फंस गई. इससे उसकी मौत हो गई. इस घटना से हर कोई चौंक गया है. मौके पर मौजूद लोग अस्पाल भी लेकर गए, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसका शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

जानकारी के अनुसार, मयूरभंज के डिगी गांव के एक युवक की मौत हो गई. वह गांव के तालाब में मछली पकड़ने गया था, तभी गलती से एक मछली उसके गले में चली गई. आसपास के लोग पीड़ित अविनाश बिजुली को बांगिरिपोसी अस्पताल ले गए, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मछली ने उसकी सांस की नली बंद कर दी थी, जिससे उसका दम घुट गया.

गले में फंसने से घुट गया दम

लोगों ने बताया कि उसने तालाब से मछली पकड़ी थी, जब उसे बाहर निकाला तो फड़फड़ाती मछली को संभालने की कोशिश कर रहा था, उसी समय मछली उसके हाथ से फिसलकर मुंह में चली गई और उसके गले में फंस गई. इससे उसका सांस लेने में दिक्कत हुई और दम घुट गया. इससे युवक की दर्दनाक मौत हो गई.

ये सावधानियां बरतने की जरूरत

  • मछलियां ज्यादातर कांटे (हुक) या जाल से पकड़ी जाती हैं.
  • ज्यादा गहरे पानी में मछली पकड़ने जा रहे हैं तो लाइफ जैकेट जरूर पहनें.
  • अगर गांव के किसी तालाब में मछली पकड़ रहे हैं और उसमें अंदर घुसना पड़ रहा है तो मुंह पर मास्क जरूर लगाएं.
  • मछली को बाहर निकालते समय भी मुंह पर मास्क जरूर पहनें. इससे मछली गले में नहीं जाएगी.
  • मछली पकड़ने जाते समय मौसम के बारे में जरूर पढ़ लें.
  • अपने साथ किसी अन्य साथी को जरूर रखें.

दुर्लभ तरीके से मौत

इस तरह की अजीब दुर्घटना, हालांकि कम होती है, कभी-कभी छोटी मछलियों के साथ होती है, जिनके पंख नुकीले होते हैं या जो अक्सर हिलती-डुलती रहती हैं, जिससे वे मछुआरों के गले में फंस जाती हैं जो उन्हें अपने मुंह में पकड़ते हैं. मयूरभंज में मौत की यह दुर्लभ दुर्घटना से हर कोई चौंक गया है. इससे पहले भी कई जगहों पर गले में मछली फंस जाने से मौत के मामले सामने आ चुके हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें- PPF में आज लगाएंगे पैसे तो फायदे में रहेंगे, पछताने से पहले Expert से समझ लीजिए मुनाफे का गणित

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान-इजरायल में भीषण जंग, War Zone से समझिए ताजा हालात | Iran War News | Kachehri