बम को गेंद समझ खेलने लगे... ओडिशा में बच्‍चे के हाथ में फटा बम, हालत गंभीर

ओडिशा के गंजाम जिले में दो बच्चे एक गेंद जैसी वस्तु से खेलते हुए विस्फोटक के फटने से घायल हो गए. इनमें से एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ओडिशा के गंजाम जिले में दो बच्चे विस्फोटक को गेंद समझकर खेलने लगे, जिससे वे घायल हो गए
  • ओम प्रकाश गंभीर रूप से घायल हुआ और उसे बेहतर इलाज के लिए बरहामपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया
  • घटना के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर विस्फोटक के स्रोत और जिम्मेदारों की खोज शुरू कर दी है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
गंजाम:

दो बच्‍चे घर के पास खेल रहे थे, तभी उन्‍हें एक गेंद जैसी वस्‍तु दिखी. इस बात से अंजान कि ये कोई बम हो सकता है, वे दोनों इससे खेलने लगे. कुछ ही देर बाद इसमें विस्‍फोट हो गया... मामला ओडिशा के गंजाम जिले का है. यहां मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में दो नाबालिग बच्चे उस समय घायल हो गए, जब उन्होंने एक विस्फोटक को गेंद समझकर खेलना शुरू कर दिया. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोग दहशत में हैं. लोग किसी भी अंजानी चीज को छूने से घबरा रहे हैं. 

गेंद समझ बम से खेलने लगे 

पुलिस ने बताया कि गंजाम जिले के एक गांव में 14 वर्षीय ओम प्रकाश और आठ वर्षीय गणेश अपने घर के पास खेल रहे थे. इसी दौरान बच्चों को एक गेंदनुमा वस्तु दिखाई दी. अंजाने में बच्चों ने यह समझे बिना कि वह कोई विस्फोटक हो सकता है, उसे गेंद समझकर एक-दूसरे की ओर उछालना शुरू कर दिया. कुछ ही पलों बाद वह वस्तु अचानक ओम प्रकाश के हाथ में फट गई.

एक बच्‍चे की हालत गंभीर

विस्फोट इतना तेज था कि ओम प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके हाथ और शरीर के कई हिस्सों में गहरी चोटें आई हैं. वहीं, उसके साथ खेल रहा गणेश भी इस धमाके की चपेट में आ गया, हालांकि उसे मामूली चोटें आई हैं. दोनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां शुरुआती इलाज के बाद ओम प्रकाश की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए बरहामपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विस्फोटक वहां कैसे पहुंचा और इसे किसने छोड़ा? आसपास के क्षेत्र में भी पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है, ताकि कोई अन्य खतरनाक वस्तु मौजूद हो, तो उसे हटाया जा सके.

ये भी पढ़ें :- चबूतरे पर सिर पटका, शव कुएं में फेंका... दूसरी शादी की सनक में महिला ने की अपने 11 महीने के बेटे की हत्‍या

Advertisement

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश और चिंता है. ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि रिहायशी इलाके के पास इस तरह का विस्फोटक कैसे पाया गया. उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.
फिलहाल पुलिस जांच जारी है और बच्चों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है.

ये भी पढ़ें :- ब‍िहार: हॉस्टल में 5 साल के बच्‍चे की मौत, हत्‍या का आरोप लगाकर स्‍कूल में तोड़फोड़; हाईवे जाम 

Advertisement
Featured Video Of The Day
US Pilot Rescue Op | रीयल लाइफ रेस्क्यू, रील लाइफ अंदाज में, ट्रंप के जाबांज ने कैसे बचाया पायलट को?
Topics mentioned in this article