महाराष्ट्र में महिलाओं से दुष्कर्म का आरोपी ज्योतिषी अशोक खरात की कुंडली खुलती जा रही है. खरात जो खुद गणित में फेल हुआ, वो कैसे बड़ा न्यूमेरोलॉजिस्ट बन बैठा. अंक ज्योतिषी बनकर कई महिलाओं से रेप के आरोपी बाबा अशोक खरात की मार्कशीट सामने आई है. रेप के आरोपी अशोक खरात का स्कूल में नाम लक्ष्मण खरात था. वह 10वीं कक्षा में गणित में फेल हो गया था, लेकिन इसके बावजूद खुद को अंकशास्त्र यानी न्यूमेरोलॉजी का विशेषज्ञ बताता था. सूत्रों के अनुसार, पुलिस को अभी तक खरात के पास अंकशास्त्री (Numerologist) होने का कोई भी आधिकारिक प्रमाणपत्र नहीं मिला है. मार्कशीट के अनुसार, उसे हाईस्कूल में कुल 251 अंक मिले थे, जिसका प्रतिशत 35.88% था. उसे मराठी में 39, अंग्रेजी में 37, गणित में 28, विज्ञान में 62, समाजशास्त्र में 38 और हिंदी में 47 अंक प्राप्त हुए थे. वह सिन्नर तालुका के वावी स्थित माध्यमिक विद्यालय का छात्र था.
Marksheet
अशोक खरात पर कुछ लोगों की बलि देने का भी शक है. तलाशी में मिले हथियारों, कारतूसों और अघोरी परंपराओं के रहस्यमयी सामानों ने गुत्थी और उलझा दी है. आरोपी से हिरासत में पूछताछ की जा रही है. सरकारी वकील के मुताबिक, खरात के बंगले की तलाशी में कई रहस्यमयी सामग्री मिली है. सरकारी मुहर और लेटरपैड मिले हैं. पिस्टल से कारतूस मिले थे,जिनका बलि देने जैसे काम में इस्तेमाल का शक है. 21 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं. खरात अघोरी परंपराओं को मानता था. उसके पास कस्तूरी मिली है और पता लगाया जा रहा है कि क्या उसने हिरण का शिकार किया था. टाइगर और सांप असली थे या नकली, ये भी जांच जारी है.
ये भी पढ़ें - किसी को एग्जाम तो किसी को शादी के नाम पर सताया, गर्भावस्था में भी न छोड़ा, ढोंगी बाबा की सताई महिलाओं की कहानी
नाशिक का तांत्रिक खरात उर्फ 'कैप्टन' जांच में 6 गंभीर मामलों ने शोषण का पूरा पैटर्न सामने आया है. तंत्र-मंत्र, दैवीय शक्तियों और डर दिखाकर महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था. पुरुषों को आर्थिक रूप से ठगने का भी आरोप है.28 साल की एक बीएससी छात्रा को हर एग्जाम से पहले ऑफिस बुलाता था. उसके पति से रिश्तों का झूठा आरोप लगाने को लेकर धमकाता था. दो साल तक उससे कई बार दुष्कर्म करने का आरोप है.
गर्भवती महिला को बनाया शिकार
खरात ने 7 महीने की गर्भवती महिला को पुत्र जन्म और सुरक्षित प्रसव का झांसा देकर बुलाया था. अंधेरा कर मंत्रोच्चार का बहाना बनाकर उससे रेप किया. इस घटना के बाद वो डिप्रेशन में चली गई और पुलिस को शिकायत दी. एक और महिला 2020 में उसके संपर्क में आई. खरात ने खुद को अवतारी बताकर उसका रेप किया. तलाक के बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और गर्भ ठहरने पर गर्भपात कराया.














