Exclusive: मॉडर्न, भव्यता और संस्कृति का संगम, देखिए अंदर से कितना खूबसूरत दिखता है नोएडा एयरपोर्ट

पीएम मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया. आधुनिक सुविधाओं, भव्य डिजाइन और यूपी की संस्कृति को दर्शाने वाला यह एयरपोर्ट आने वाले समय में एशिया के सबसे बड़े हवाई अड्डों में शामिल होगा.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया
  • एयरपोर्ट का डिज़ाइन आधुनिक है, जिसमें यात्रियों के लिए सुव्यवस्थित चेक‑इन, सुरक्षा जांच और वेटिंग जोन शामिल
  • एयरपोर्ट पर यूपी की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाले ताजमहल, वाराणसी के घाट और कुंभ मेले जैसे दृश्य प्रदर्शित
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नोएडा:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया. यह उत्तर प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक और स्वर्णिम पल माना जा रहा है. प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर कहा कि जिस सपने को दो दशक पहले देखा गया था, वह आज साकार हो गया है. उन्होंने इसे उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार का प्रतीक बताते हुए एयरपोर्ट को राष्ट्र को समर्पित किया.

फिलहाल प्रधानमंत्री ने नोएडा एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया है, जिस पर करीब 150 करोड़ रुपये की लागत आई है. आने वाले समय में यह एयरपोर्ट और अधिक विशाल और भव्य रूप लेगा. इसे भविष्य में एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनने की दिशा में तैयार किया जा रहा है.

अराइवल से डिपार्चर तक: पूरी तरह मॉडर्न डिजाइन

इस वक्त नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अंदर का नज़ारा पूरी तरह आधुनिक और सुव्यवस्थित दिखता है. अराइवल और डिपार्चर दोनों हिस्से साफ‑सुथरे और भव्य तरीके से बनाए गए हैं. एयरपोर्ट के अंदर प्रवेश करते ही यात्रियों को चौड़े रास्ते, लिफ्ट की सुविधा और साफ साइन दिखाई देते हैं, जिससे किसी भी यात्री को दिशा समझने में दिक्कत न हो.

डिपार्चर एरिया में यात्रियों के लिए चेक‑इन काउंटर, बोर्डिंग पास काउंटर, बैगेज ड्रॉप एरिया और सुरक्षा जांच की पूरी व्यवस्था की गई है. यहां CISF की निगरानी में स्कैनर और चेकिंग गेट लगाए गए हैं, ताकि किसी भी तरह की सुरक्षा में चूक न हो.

Advertisement

वेटिंग एरिया और यात्री सुविधाएं

एयरपोर्ट का वेटिंग एरिया भी बेहद आधुनिक है, यहां यात्रियों के बैठने के लिए आरामदायक कुर्सियां लगाई गई हैं, जहां बैठकर लोग अपनी उड़ानों का इंतजार कर सकते हैं. फ्लाइट से जुड़ी जानकारी देने के लिए डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए हैं. आने वाले समय में यात्रियों के मनोरंजन और सुविधा के लिए और व्यवस्थाएं भी की जाएंगी.

एयरपोर्ट परिसर में खाने‑पीने के लिए सबवे, केएफसी, चाय पॉइंट जैसे आउटलेट्स भी दिखाई देते हैं, जो एयरपोर्ट के पूरी तरह चालू होने के बाद यात्रियों के लिए उपलब्ध होंगे.

Advertisement

यूपी की संस्कृति और विरासत की झलक

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सबसे खास बात यह है कि यहां उत्तर प्रदेश की संस्कृति और विरासत को बेहद खूबसूरत तरीके से दिखाया गया है. एयरपोर्ट के अंदर दीवारों और डिजाइन में ताजमहल, वाराणसी के घाट, प्रयागराज के कुंभ मेले जैसी झलकियां दिखाई देती हैं.

यहां आने वाले यात्रियों को उत्तर प्रदेश की कला, संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत से रूबरू कराने की कोशिश की गई है, ताकि जो भी यात्री यहां पहुंचे, वह प्रदेश की पहचान और आत्मा को महसूस कर सके.

सुरक्षा और तकनीक पर खास फोकस

एयरपोर्ट की सुरक्षा पूरी तरह CISF के हाथों में होगी. हर जगह आधुनिक स्कैनर, फेस‑रीडिंग गेट और निगरानी सिस्टम लगाए गए हैं. यात्रियों को बोर्डिंग पास लेने से लेकर फ्लाइट तक पहुंचने के लिए तय रास्तों से गुजरना होगा, जिससे सुरक्षा और व्यवस्था बनी रहे.

भविष्य की बड़ी योजनाएं

फिलहाल नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक रनवे तैयार किया गया है. आने वाले समय में इसे और विस्तार देकर करीब छह रनवे बनाने की योजना है. एयरपोर्ट का एक बड़ा मॉडल भी परिसर में प्रदर्शित किया गया है, जिससे यह समझा जा सकता है कि भविष्य में यह एयरपोर्ट किस तरह और कितना विशाल बनेगा.

Advertisement

यह एयरपोर्ट आगे चलकर एक बड़ा एविएशन हब बनेगा. व्यापार, पर्यटन और रोजगार के लिहाज से यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत के लिए बेहद अहम साबित होगा. सरकार का कहना है कि इससे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे.

विकास की नई तस्वीर

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को उत्तर प्रदेश की विकास गाथा का प्रतीक माना जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोनों ही बार‑बार इसे प्रदेश की तेजी से बदलती तस्वीर का उदाहरण बताते रहे हैं.

Advertisement

जब यहां से उड़ानें शुरू होंगी, तब यह एयरपोर्ट न सिर्फ यात्रियों के लिए सुविधा बनेगा, बल्कि यह दिखाएगा कि उत्तर प्रदेश और भारत किस तरह तेज़ी से आगे बढ़ रहा है.