5 साल तक नहीं बदलेगा ड्रेस, फीस भी नहीं बढ़ेगी... नोएडा DM ने स्कूलों को दिए सख्त निर्देश

नोएडा की डीएम ने स्कूलों को सख्त निर्देश दिए हैं. अब स्कूल बिना प्रशासन को बताए मनमाने तरीके से फीस नहीं बढ़ा पाएंगे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

गौतमबुद्ध नगर जिले में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी को लेकर जिलाधिकारी ने बड़ा एक्शन किया है. डीएम मेधा रूपम ने की जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक की. बैठक में स्कूलों को साफ निर्देश दिए गए है कि कोई भी स्कूल 5 साल अपनी तक ड्रेस नहीं बदलेगा. इसके अलावा कोई भी स्कूल हर साल सिलेबस में भी बदलाव नहीं करेगा.

स्कूलों के लिए डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश

डीएम ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि कोई भी स्कूल अभिभावकों को बाध्य नहीं करेगा कि वह किसी एक वेंडर से स्कूल की किताबें, ड्रेस या अन्य सामान खरीदे. वहीं स्कूल किताबें और ड्रेस की बिक्री नहीं करेगा. इसके साथ ही स्कूल बिना बताए फीस भी नहीं बढ़ा पाएंगे. अगर किसी स्कूल के द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो उन पर सख्त कार्रवाई होगी. पहली बार में स्कूल पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगेगा. दूसरी बार नियमों का उल्लंघन करने पर 5 लाख का जुर्माना और तीसरी बार में अगर कोई उल्लंघन करता है तो उसकी मान्यता रद्द की जाएगी. 

अभिभावक सीधे कर पाएंगे शिकायत

अगर किसी अभिभावक की कोई शिकायत है तो उसके लिए बकायदा टोल फ्री नंबर और मेल आईडी जारी की गई है, जिस पर अभिभावक अपनी शिकायत कर सकते हैं. अभिभावकों की शिकायतों के लिए एक ईमेल आईडी (feecommitteegbn@gmail.com) जारी की गई है. अगर किसी अभिभावक को फीस वृद्धि या अन्य किसी विषय पर शिकायत करनी हो, तो वे इस ईमेल आईडी पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. समिति शिकायत प्राप्त होने पर जांच करेगी.

यह भी पढ़ें: IAS लव स्टोरी: 1300 KM दूर से आया UPSC वाला प्यार! सरकार ने एक ही ज‍िले में दे दी पोस्‍ट‍िंग

Advertisement

यह भी पढ़ें: यूपी पंचायत चुनाव मई-जून में हो पाएंगे? ये 3 बड़ी अड़चनें, इलाहाबाद हाईकोर्ट पर टिकीं निगाहें

Featured Video Of The Day
Bengal Elections 2026: 142 सीटों का खेल- दूसरे फेज में TMC अजेय या BJP करेगी उलटफेर?