बुर्का, किताबें, ऐप…TCS धर्मांतरण केस में खुलने लगी निदा खान की क्राइम कुंडली, SIT जांच में खुलासे

नासिक धर्मांतरण मामले में SIT की जांच में मुख्य आरोपी द्वारा पीड़िता का ब्रेनवॉश करने, जबरन इस्लाम थोपने और उसे मलेशिया भेजने की अंतरराष्ट्रीय साजिश का खुलासा हुआ है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • नासिक के TCS धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी निदा ने पीड़िता को बुर्का और इस्लाम से जुड़ी किताबें दी थीं
  • जांच में पता चला कि पीड़िता के मोबाइल में कई इस्लामिक ऐप डाउनलोड किए गए और धार्मिक कंटेंट के लिंक भेजे गए थे
  • दानिश शेख पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और तौसिफ बिलाल पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

नासिक TCS धर्मांतरण मामले में SIT की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं. सूत्रों के मुताबिक, मुख्य आरोपी निदा ने पीड़िता को धर्म परिवर्तन के उद्देश्य से बुर्का और इस्लाम से जुड़ी किताबें दी थीं. पुलिस ने ये सभी सामान जब्त कर लिया है. जांच में यह भी सामने आया है कि पीड़िता के मोबाइल फोन में कई इस्लामिक ऐप डाउनलोड कराए गए थे. साथ ही उसे बार-बार यूट्यूब और इंस्टाग्राम के जरिए धार्मिक कंटेंट के लिंक भेजे जाते थे, ताकि उस पर प्रभाव डाला जा सके. सूत्र बताते हैं कि पीड़िता का नाम बदलकर ‘हनिया' रखने की कोशिश की गई थी. इसके अलावा उसे मलेशिया भेजने की साजिश भी रची जा रही थी, जहां उसे ‘इमरान' नाम के व्यक्ति के पास काम करने के लिए भेजा जाना था.

अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की आशंका

पुलिस के अनुसार, अभी कई अहम पहलुओं की जांच बाकी है. जैसे बुर्का और किताबें किसने उपलब्ध कराईं, आरोपी को आर्थिक मदद या पनाह किसने दी और उसका मोबाइल फोन बरामद करना. इन सभी बिंदुओं पर जांच जारी है. एक और खुलासा यह है कि जब पीड़िता को पता चला कि आरोपी दानिश पहले से शादीशुदा है, तब उसे मलेशिया भेजने का लालच दिया गया. मामले में अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की भी आशंका जताई जा रही है. पुलिस सूत्रो के  मुताबिक, आरोपियों ने पीड़िता के शैक्षणिक दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए थे और मालेगांव में सक्रिय एक समूह की मदद से उसका नाम बदलने की योजना बनाई गई थी.

दानिश शेख शादी का झांसा देकर करना था यौन शोषण

धर्म परिवर्तन, यौन शोषण और धमकी जैसे गंभीर आरोपों से जुड़े मामले में एसआईटी की जांच में सामने आया है की  मुख्य आरोपी दानिश शेख पर पीड़िता को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप है. वहीं दूसरे आरोपी तौसिफ बिलाल अत्तार पर पीड़िता को उसके निजी संबंधों की जानकारी घरवालों को बताने की धमकी देकर बार-बार शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने और छेड़छाड़ करने के आरोप हैं. साथ ही, आरोपी निदा खान और अन्य आरोपियों पर पीड़िता की धार्मिक भावनाएं आहत करने और उसे डराकर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने का भी आरोप है.

जांच में यह भी सामने आया है कि पीड़िता अनुसूचित जाति से संबंधित है, बावजूद इसके आरोपियों ने अपराध किया. इसी कारण इस मामले में अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत भी धाराएं जोड़ी गई हैं. 

Advertisement

धर्म परिवर्तन के लिए बुर्का दिया

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपियों ने पीड़िता को धर्म परिवर्तन के लिए बुर्का दिया था, जिसे जब्त कर लिया गया है. इसके अलावा इस्लाम धर्म से संबंधित एक पुस्तक भी आरोपी द्वारा दी गई थी, जिसे भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है. आरोपी निदा खान पर यह भी आरोप है कि उसने पीड़िता के मोबाइल में इस्लामिक एप्लिकेशन इंस्टॉल किए और उसे यूट्यूब और इंस्टाग्राम के जरिए धार्मिक सामग्री लगातार भेजती रही.

यह भी पढ़ें: क्या सिर्फ पुलिस की फाइलों में 'फरार', AIMIM नेता इम्तियाज जलील ने तो कर ली निदा खान से मुलाकात

Advertisement

मलेशिया में भेजने की रची थी साजिश

जांच एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार आरोपी से मोबाइल जब्त कर डिजिटल साक्ष्यों की जांच करना जरूरी है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों को इस अपराध के लिए किसी प्रकार की आर्थिक मदद मिली थी या नहीं और उन्हें किसने शरण दी. मामले में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने पीड़िता के शैक्षणिक दस्तावेज अपने कब्जे में लेकर उसका नाम बदलने की योजना बनाई थी. इसके लिए मालेगांव के कुछ लोगों से संपर्क की बात भी सामने आई है. इसके अलावा पीड़िता को मलेशिया में नौकरी के नाम पर इमरान नामक व्यक्ति के पास भेजने की साजिश भी रची जा रही थी.

पुलिस को आशंका है कि इस तरह के अपराध में और भी पीड़ित हो सकते हैं. अब तक इस कंपनी की 7 महिलाओं और 1 पुरुष ने सामने आकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर कुल 8 मामले दर्ज किए गए हैं. मामले में अभी कई महत्वपूर्ण गवाहों के बयान दर्ज होना बाकी है. गौरतलब है कि इस मामले में पहले से गिरफ्तार आरोपी दानिश शेख और तौसिफ बिलाल अत्तार के खिलाफ देवळाली कैंप और मुंबई नाका पुलिस स्टेशन में भी अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं.

यह भी पढ़ें: निदा खान की जमानत पर फैसला 2 मई को, SIT ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे

Featured Video Of The Day
Heatwave Alert: दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में भारत के 95, IMD ने दिया बड़ा ALERT