स्कूल का खाना खाने से तेलंगाना में 60 से ज्यादा बच्चों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

घटना की जानकारी मिलते ही नगरकुरनूल के क्षेत्रीय विकास अधिकारी सुरेश अस्पताल पहुंचे. जहां उन्होंने बीमार छात्राओं से बात की. उन्होंने चिकित्सा कर्मचारियों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए.

विज्ञापन
Read Time: 1 min
पीड़ित छात्राओं को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत होने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया. (FILE IMAGE)
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • तेलंगाना के महात्मा ज्योतिराव फुले गर्ल्स गुरुकुल स्कूल की 64 छात्राएं फ़ूड पॉइज़निंग से बीमार पड़ गईं.
  • छात्राओं को शाम को पकौड़े और रात में पत्तागोभी की सब्जी परोसी गई थी, जिससे बीमार हुईं.
  • 9 छात्राओं को पहले पेट दर्द और उल्टी हुई, बाद में ये संख्या बढ़कर 64 हो गई.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
हैदराबाद:

तेलंगाना में महात्मा ज्योतिराव फुले गर्ल्स गुरुकुल स्कूल की 64 छात्राएं फ़ूड पॉइज़निंग के कारण बीमार पड़ गईं. ये मामला शनिवार रात का है. स्कूल स्टाफ ने शाम को छात्राओं को पकौड़े समेत नाश्ता दिया था. वहीं रात के खाने में पत्तागोभी की सब्जी परोसी गई थी. खाना खाने के कुछ समय बाद 9 छात्राओं को पेट दर्द और उल्टी की समस्या होने लगी. कर्मचारी उन्हें तुरंत इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित एक अस्पताल ले गए.

इसके बाद,धीरे-धीरे बीमार छात्राओं की संख्या बढ़ती गई और देखते ही देखते 64 छात्राएं बीमार पड़ गईं. पेट दर्द और उल्टी से पीड़ित छात्राओं को 108 आपातकालीन वाहनों के ज़रिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना की जानकारी मिलने पर, नगरकुरनूल के क्षेत्रीय विकास अधिकारी सुरेश ने अस्पताल का दौरा किया और छात्राओं से बात की. उन्होंने चिकित्सा कर्मचारियों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए.

Featured Video Of The Day
India Vs Pakistan Match: Ishan Kishan की तूफानी पारी, घुटने पर आया पाक! | Syed Suhail | T20 WC 2026