तेलंगाना के महात्मा ज्योतिराव फुले गर्ल्स गुरुकुल स्कूल की 64 छात्राएं फ़ूड पॉइज़निंग से बीमार पड़ गईं. छात्राओं को शाम को पकौड़े और रात में पत्तागोभी की सब्जी परोसी गई थी, जिससे बीमार हुईं. 9 छात्राओं को पहले पेट दर्द और उल्टी हुई, बाद में ये संख्या बढ़कर 64 हो गई.