दिल्ली मेट्रो में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर, बदल गए इन स्टेशन के नाम

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मेट्रो स्टेशन सिर्फ ट्रांजिट पॉइंट नहीं हैं, बल्कि वे उन इलाकों की पहचान, इतिहास और सांस्कृतिक महत्व को भी दर्शाते हैं. इसलिए हर नाम पर विस्तृत विचार‑विमर्श के बाद ही अंतिम निर्णय लिया गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
दिल्ली में दो मेट्रो स्टेशन के नाम बदले
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली मेट्रो के 12 स्टेशनों के नाम अपरिवर्तित रखे गए हैं जो पहले जैसे ही रहेंगे
  • सात स्टेशनों के नामों में संशोधन किया गया है जो स्थानीय पहचान और जनभावनाओं के अनुरूप हैं
  • हैदरपुर गांव और मधुबन चौक स्टेशनों के नाम पूरी तरह से बदल दिए गए हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली मेट्रो, देश की राजधानी की असली शान है. अगर आप रोजाना मेट्रो में सफर करते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है. दरअसल खबर ये है कि आपके जाने-पहचाने कुछ स्टेशन अब अलग नाम से पहचाने जाएंगे. दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में दिल्ली के कुछ मेट्रो स्टेशनों के नामों पर अहम निर्णय लिया गया. फैसले के अनुसार 12 स्टेशन पहले जैसे ही रहेंगे, वहीं 7 स्टेशनों के नामों को मॉडिफाई किया गया है और 2 स्टेशनों के नाम पूरी तरह बदले गए हैं. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मुताबिक, यह बदलाव जनभावनाओं और स्थानीय पहचान के अनुरूप किए गए हैं.

क्या बदला, क्या नहीं: एक नजर

12 स्टेशन—बिना बदलाव

मजलिस पार्क, भलस्वा, हैदरपुर बादली मोड़, दीपाली चौक, यमुना विहार, भजनपुरा, खजूरी खास, सूरघाट, झड़ौदा माजरा, बुराड़ी, पुष्पांजलि, मौजपुर–बाबरपुर इन मेट्रो स्टेशनों के नामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली से मेरठ अब दूर नहीं, सुपरफास्ट स्पीड से दौड़ेगी नमो भारत, 12 स्टेशनों के बीच चलेगी मेरठ मेट्रो 

7 स्टेशनों के नाम मॉडिफाई

  • उत्तरी पीतमपुरा–प्रशांत विहार (पूर्व नाम: प्रशांत विहार)
  • जगतपुर–वजीराबाद (पूर्व नाम: जगतपुर)
  • नानक प्याऊ–डेरावल नगर (पूर्व नाम: डेरावल नगर)
  • खानपुर–वायुसैनाबाद (पूर्व नाम: खानपुर)
  • नानकसर–सोनिया विहार (पूर्व नाम: सोनिया विहार)
  • श्री राम मंदिर मयूर विहार (पूर्व नाम: मयूर विहार पॉकेट–1)
  • मंगोलपुर कलां–वेस्ट एन्क्लेव (पूर्व नाम: वेस्ट एन्क्लेव)

2 स्टेशनों के नाम पूरी तरह से बदले

हैदरपुर गांव (पूर्व नाम: नॉर्थ पीतमपुरा)
मधुबन चौक (पूर्व नाम: पीतमपुरा)

सीएम का कहना, नाम स्थानीय पहचान से जुड़ेंगे

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि नए/संशोधित नाम स्थानीय पहचान, इतिहास और लोगों की भावनाओं से बेहतर तालमेल बैठाते हैं. बैठक में लिए गए निर्णयों के बाद संबंधित विभाग नाम परिवर्तन से जुड़े प्रदर्शनों/साइनबोर्ड, मानचित्र और घोषणाओं को चरणबद्ध तरीके से अपडेट करेगा.

Featured Video Of The Day
Gurugram News: त्रिपुरा की छात्रा से हैवानियत, Live-In-Partner ने पीटा फिर प्राइवेट पार्ट जलाया