Meerut Metro: लो आ गई मेरठ मेट्रो, 30 मिनट में 13 स्टेशन, मोदीपुरम से मेरठ साउथ तक 120 किमी की तेज रफ्तार, जानें पूरी डिटेल

Meerut Metro News: मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक मेरठ मेट्रो का उद्घाटन होने वाला है, ये ट्रैक रैपिड रेल यानी नमो भारत से कनेक्ट होगा. ऐसे में मेरठ के अंदरूनी इलाकों से सीधे एक घंटे से कम समय में दिल्ली आने का रास्ता भी साफ होगा.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
Meerut Metro Route Map: मेरठ मेट्रो का उद्घाटन कब
नई दिल्ली:

Meerut Metro Opening Date: यूपी में लखनऊ, कानपुर, आगरा, नोएडा और गाजियाबाद के बाद मेरठ मेट्रो का उद्घाटन हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 फरवरी को दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ साउथ तक न केवल रैपिड रेल यानी नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. साथ ही 23 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर मेरठ में 13 स्टेशनों के बीच मेट्रो का भी आगाज किया. 2019 में शुरू हुआ मेरठ मेट्रो प्रोजेक्ट 7 साल में साकार हो रहा है. मेरठ साउथ से मोदीपुरम डिपो तक ये मेट्रो ट्रेन 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी. यह देश की सबसे तेज रफ्तार वाली मेट्रो होगी. 

मेरठ मेट्रो का यह पहला चरण है, जहां 13 स्टेशनों के बीच मोदीपुरम से मेरठ साउथ तक यह दौड़ेगी. मेरठ के साथ उत्तर प्रदेश का ये 5वां शहर होगा, जहां मेट्रो चलने लगेगी. जबकि गोरखपुर, झांसी, बरेली और वाराणसी में भी इसकी तैयारी चल रही है. लखनऊ, कानपुर और आगरा में पहले से ही मेट्रो चल रही है. पीएम मोदी ने मेरठ के मोहिउद्दीनपुर में एक रैली को भी संबोधित किया. 

दिल्ली से मेरठ अब घंटों नहीं 55 मिनटों में 

  • 700 यात्री एक बार में मेट्रो में यात्रा कर सकेंगे
  • 7 मिनट में आएगी मेट्रो हर मेट्रो स्टेशन पर
  • 120 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ेगी
  • 13 स्टेशनों के बीच मोदीपुरम से मेरठ साउथ तक

मेरठ मेट्रो स्टेशन 

मेरठ मेट्रो के 13 स्टेशनों में मोदीपुरम, मोदीपुरम डिपो, मेरठ उत्तर, डौरली, एमईएस कॉलोनी, बेगम पुल, भैसाली, मेरठ सेंट्रल, ब्रह्मपुरी, शताब्दीनगर, रिठानी, परतापुर और मेरठ साउथ हैं. मेरठ साउथ से रैपिड रेल पकड़कर दिल्ली या गाजियाबाद आया जा सकता है.

मेरठ मेट्रो का किराया

मेरठ मेट्रो का न्यूनतम किराया 20 रुपये रखा गया है. जबकि अधिकतम 60 रुपये का किराया 13 स्टेशनों के बीच होगा. दिल्ली

Meerut Metro Route Map

मेरठ मेट्रो का उद्घाटन

पीएम मोदी ने मेरठ साउथ स्टेशन से पहली ट्रेन (Meerut Metro Opening Date) को हरी झंडी दिखाई. सभी मेट्रो स्टेशनों पर पेयजल, वॉशरूम के अलावा दिव्यांग यात्रियों के लिए भी उचित सुविधाएं दी गई हैं. मेरठ मेट्रो के दूसरे चरण में 13 किमी का ट्रैक बिछाया जाएगा. मेरठ मेट्रो के स्टेशन, एलिवेटेड, अंडरग्राउंड और भूतल पर बने हैं.

मेरठ मेट्रो टाइमिंग (Meerut Metro Timing)

मेरठ मेट्रो सोमवार से शनिवार तक सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक चलेगी. जबकि रविवार को मेट्रो की टाइमिंग रविवार सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक चलेगी. ट्रेन पीक ऑवर में 5 से 10 मिनट के भीतर आएगी. जबकि खाली समय में इसमें 10 से 15 मिनट का समय लग सकता है.

Advertisement

एक ही टिकट में मेट्रो और नमो भारत ट्रेन

मेरठ में यात्री एक ही टिकट से नमो भारत या मेट्रो की पूरी यात्रा कर सकते हैं. नमो भारत और मेरठ मेट्रो के लिए अलग-अलग टिकट खरीदने की जहमत नहीं उठानी पडे़गी. रैपिड रेल किराया और मेरठ मेट्रो का किराया जल्द ही घोषित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- Meerut Metro: पुश बटन, सोफे जैसी सीटें और लग्जरी कोच...सुपरफास्ट मेरठ मेट्रो की ये खूबसूरत तस्वीरें देखीं क्या

Advertisement

नमो भारत ट्रेन टाइमिंग

नमो भारत (दिल्ली-मेरठ रेल रेल सेवा): सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक (कार्यदिवसों और शनिवार को) और सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक (रविवार को)। मेरठ साउथ से पहली ट्रेन सुबह 6:00 बजे और मोदीनगर उत्तर से आखिरी ट्रेन रात 10:48 बजे चलती है। ट्रेनें हर 5-15 मिनट में आती हैं और पूरी यात्रा में लगभग 55 मिनट लगते हैं. 

ये भी पढ़ें - Rapid Rail: दिल्ली से मेरठ बुलेट रफ्तार! नमो भारत के उद्घाटन की घड़ी आई, जानें सराय काले खां से मोदीपुरम तक रूट, शेड्यूल

Advertisement

मेरठ से दिल्ली की दूरी, रैपिड रेल से सफर

रैपिड रेल चलने से दिल्ली के सराय काले खां से मोदीपुरम तक 82 किलोमीटर का सफर 55 मिनट यानी एक घंटे से कम में तय हो सकेगा. गाजियाबाद, अशोक नगर, दिल्ली से मेरठ साउथ तक सफर तो 30-40 मिनट में यात्री तय कर सकेंगे. मेरठ से रोजाना अप डाउन कर दिल्ली, नोएडा या गाजियाबाद कामकाज या कारोबार के लिए आने वाले लोगों के लिए ये वरदान से कम नहीं होगा. मेरठ के बहुत से बाशिंदे जो रोजाना ट्रैफिक से बचने के लिए दिल्ली में ही किराये पर रहकर काम करते हैं, उनके लिए भी यहां ठहरने का झंझट छोड़कर रोज की आवाजाही आसान हो सकेगी.  

मेरठ साउथ से सीधे आनंद विहार

मेरठ साउथ से रैपिड रेल के जरिये 7 स्टेशनों को पारकर आप आप सीधे आनंद विहार मेट्रो स्टेशन तक पहुंच सकते हैं. दोनों शहरों के बीच 44 किलोमीटर की दूरी तय कर नमो भारत ट्रेन से  45 मिनट से भी कम समय में आनंद विहार पहुंच सकते हैं. आनंद विहार RRTS स्टेशन और आनंद विहार ISBT मेट्रो स्टेशन आपस में कनेक्ट हैं.

Advertisement

मेरठ साउथ से कश्मीरी गेट मेट्रो 

मेरठ साउथ से कश्मीरी गेट तक लगभग एक घंटे में लगभग 162 के किराये में पहुंच सकते हैं. मेरठ साउथ से आनंद विहार रैपिड रेल स्टेशन तक नमो भारत (RRTS) ट्रेन लें. इसके 36 मिनट सफर का किराया 130 रुपये होगा.  फिर आनंद विहार दिल्ली मेट्रो स्टेशन से वेलकम स्टेशन तक पिंक लाइन मेट्रो लें. वहां सेकश्मीरी गेट की रेड लाइन मेट्रो का सफर 25 मिनट में 32 रुपये में पूरा हो जाएगा.  मेट्रो इंटरचेंज हब और आईएसबीटी कनेक्टिविटी के साथ यह दिल्ली का सबसे बड़ा ट्रांजिट हब होगा.

मेरठ साउथ से मोदीपुरम की दूरी

मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक बस से सफर में अभी 25 से 30 मिनट लगता है. अगर ट्रैफिक जाम है तो ज्यादा समय लग जाता है. इसका किराया 25 से 30 रुपये है. जबकि ऑटो से जाएंगे तो 50 से 60 रुपये लगेंगे, लेकिन ट्रैफिक फिर भी मिलेगा.

ये भी पढ़ें - आ गई बुलेट ट्रेन! दिल्ली, वाराणसी से मुंबई-चेन्नई तक दौड़ेगी, हाईस्पीड रेल कॉरिडोर से जुड़ेंगे 40 से 50 शहर

गाजियाबाद से मेरठ साउथ मेट्रो स्टेशन की दूरी

शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन से मेरठ साउथ मेट्रो स्टेशन तक यात्रा आसान भी होगी. दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन के शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन से गाजियाबाद रैपिड रेल स्टेशन तक आप 300 मीटर पैदल चलकर पहुंच सकते हैं. वहां से मोदीपुरम की ओर जाने वाली नमो भारत ट्रेन के जरिये मेरठ साउथ रैपिड रेल स्टेशन पर उतरें. दोनों स्टेशनों की दूरी लगभग 33.5 किमी है. इसमें 26 मिनट का समय लगेगा. स्टैंडर्ड क्लास का किराया 90 और प्रीमियम क्लास का किराया 110 है.
 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरानी राष्ट्रपति Pezeshkian से Putin ने फोन पर की बात, क्या बोले? | Trump | Missile