लंगड़ाते हुए पहुंचा थाने, हाथ जोड़कर मांगी माफी; CM योगी की मां को अपशब्द कहने वाले मौलाना का वीडियो देखिए

मौलाना कासमी ने अपने वीडियो बयान में कहा कि मैं अब्दुल्ला सालीम कासमी अपने जुर्म को स्वीकार करता हूं.मैं अपनी इस गलती के लिए हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं. मुझसे ये गलती अब नहीं होगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Abdullah Salim Qasmi ने सीएम योगी से मांगी माफी
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • सीएम योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना अब्दुल्ला सालीम कासमी ने हाथ जोड़कर माफी मांगी
  • अब्दुल्ला सालीम कासमी को बिहार के भागलपुर से गिरफ्तार किया गया था और उन्होंने अपने जुर्म को स्वीकार किया
  • सालीम ने 5 मई 2024 को बस्ती मीरांचल में समाज सुधार कार्यक्रम के दौरान अपनी गलती स्वीकार की
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना अब्दुल्ला सालीम कासमी ने हाथ जोड़कर अपने बयान के लिए माफी मांगी है. मौलाना सलीम को बिहार से गिरफ्तार किया गया था. सलीम ने एक वीडियो में हाथ जोड़कर अपनी गलती के लिए माफी मांगी है. 

यूपी के सीएम माफ कर दें..

कासमी ने अपने वीडियो बयान में कहा है, मैं अब्दुल्ला सालीम कासमी अपने जुर्म को स्वीकार करता हूं. 5 मई 2024 को जिला भागलपुर के एक बस्ती मीरांचल में एक समाज सुधार कार्यक्रम मैं हाजिर हुआ था.उसमें मेरा भाषण हुआ था. उसी दौरान मेरे जुबान से कुछ ऐसी गंदी बातें यूपी के सीएम की माता जी के लिए जो मेरी जुबान से नहीं निकलना चाहिए था. मैं अपनी इस गलती का बिल्कुल हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं. मुझे ये गलती अब नहीं होगी. मैं ये पैगाम तमाम साथियों को देना चाहता हूं अपनी भाषण में ऐसी कोई बात न कहें जिससे किसी व्यक्ति या धर्म को कोई तकलीफ पहुंचे और फिर आपसी माहौल बिगड़े. अपने जुर्म के लिए मैं माफी मांगता हूं. मुझसे आइंदा ये काफी गलती नहीं होगी. मैं यूपी के सीएम से भी माफी मांगता हूं कि मेरी बात हरकत से कोई तकलीफ पहुंची है तो मुझे माफ कर दें. 

यह भी पढ़ें- CM योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार, बिहार से पकड़ा गया

एक दिन पहले ही हुआ था गिरफ्तार

मौलाना को एक दिन पहले ही यूपी पुलिस ने गिरफ्तार किया था. यूपी STF ने सोमवार को बिहार से मौलाना अब्दुल सालिम चतुर्वेदी को पूछताछ के लिए उठाया था. मौलाना अब्दुल सालिम चतुर्वेदी बिहार के अररिया जोकीहाट का रहने वाला है. सूत्रों ने बताया कि मौलाना का  AIMIM से भी गहरा नाता है. मौलाना अब्दुल्ल सलीम पर रमजान महीने में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां और सीएम पर अभद्र टिप्पणी की थी.6 मार्च को उनका वीडियो वायरल हुआ था.  वायरल वीडियो के बाद यूपी में हिंदूवादी संगठन और भाजपा के लोगों ने उनपर कार्रवाई की मांग करते हुए बलरामपुर में केस दर्ज कराया था. सोमवार देर शाम मौलाना को बिहार के पूर्णिया जिले के दलमालपुर चौक से हिरासत में लिया.

Advertisement

यह भी पढ़ें- जेवर के किसानों का भी उतना ही योगदान, नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन पर सीएम योगी ने जमकर की तारीफ

Topics mentioned in this article