मणिपुर में महिला की गोली मारकर हत्या, चेहरा विकृत किया गया

अधिकारियों ने बताया कि करीब 50 साल की महिला को उनके घर पर कुछ हथियारबंद लोगों ने चेहरे पर गोली मारी. हमलावरों भागने से पहले महिला का चेहरा विकृत कर दिया था.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
मणिपुर में महिला की हत्या

मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले के सावोमबुंग इलाके में शनिवार शाम एक महिला की गोली मारकर हत्या कर उसका चेहरा विकृत कर दिया गया. अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि करीब 50 साल की महिला को उसके घर पर कुछ हथियारबंद लोगों ने चेहरे पर गोली मारी. उन्होंने बताया कि हथियारबंद हमलावरों भागने से पहले महिला का चेहरा विकृत कर दिया. इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और मणिपुर पुलिस के जवान आसपास के इलाके के कुछ घरों में तलाशी और छापेमारी कर रहे हैं.

अधिकारियों ने कहा कि वारदात स्थल के आसपास रहने वाले लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. माना जा रहा है कि महिला को कुछ मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थीं। वह मारिंग नगा समुदाय से संबंध रखती थी.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
US Iran Peace Talks Failed in Pakistan, America की Unreasonable Demands से Iran ने किया इनकार?
Topics mentioned in this article