20 days ago
नई दिल्‍ली:

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज यूपी के सुल्‍तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर अपमानजनक टिप्पणी मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए पहुंच सकते हैं. मध्‍य प्रदेश के जबलपुर में दुर्गा माता मंदिर में आरती के दौरान लाउडस्‍पीकर की आवाज को लेकर दो समुदाय के लोगों में विवाद हो गया. इस दौरान जमकर पत्‍थरबाजी हुई. पुलिस को आंसू गैस के गोले दागकर स्थिति को काबू में किया. मामला सिहोरा इलाके का है, जहां दुर्गा माता मंदिर और मदीना मस्जिद आमने-सामने है. चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के व्यापक संशोधन के लिए SIR को लेकर कमर कस ली है. 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को  SIR की तैयारियां जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं.  
गृह मंत्री अमित शाह आज असम के कछार जिले के नथानपुर गांव से 'वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2.0' का औपचारिक शुभारंभ करेंगे. यह गांव भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित है और सामरिक दृष्टि से बेहद खास है. इधर, हरियाणा का बजट सत्र आज से शुरू होने जा रहा है. बिजनेस एडवाइजरी कमिटी की बैठक के बाद बीजेपी और कांग्रेस विधायक दल की बैठक में रणनीति बनी है.

Breaking News LIVE Updates...

Feb 20, 2026 15:07 (IST)

घुसपैठिया मुक्‍त होगा असम... बांग्‍लादेश बॉर्डर से अमित शाह की हुंकार

बांग्लादेश बॉर्डर पर गृह मंत्री अमित शाह ने असम को घुसपैठियों से मुक्त बनाने की हुंकार भरी. अमित शाह असम के कछार जिले में 'वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम' (VVP) के दूसरे चरण का शुभारंभ कर ये बात कही. 'वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम'  के दूसरे चरण के तहत पाकिस्तान और बांग्लादेश की सीमा से लगे 334 ब्लॉक का डेवलेप किया जाएगा. अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने सीमाएं खुली छोड़ दीं, जिसके कारण असम में घुसपैठ हुई. लेकिन हम असम को घुसपैठियों से मुक्‍त करेंगे. 

Feb 20, 2026 12:53 (IST)

Kejriwal Gujarat Visit LIVE: गुजरात दौरे पर अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शनिवार से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं. 21-22 फरवरी को अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुजरात का दौरा करेंगे. 21 तारीख को अहमदाबाद में केजरीवाल मीडिया को संबोधित करेंगे. दो दिवसीय दौरे के दौरान दोनों नेता कई अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे.

Feb 20, 2026 12:48 (IST)

बिहार विधानसभा में UGC इक्विटी गाइडलाइन की सवाओं पर हंगामा

बिहार विधानसभा में UGC इक्विटी गाइडलाइन की सवाओं को लेकर जमकर हंगामा देखने को मिला. माले विधायक संदीप सौरव और भाजपा विधायक मुरारी मोहन ठाकुर में इस विषय पर बहस हो गई. दोनों ने एक दूसरे को उंगली दिखाई. संदीप सौरव ने सरकार से UGC इक्विटी गाइडलाइन लागू करने की और केंद्र से कानून बनवाने जी मांग की है. उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा- मैं भूमिहार ब्राह्मण समाज से हूं, मेरी रैगिंग हुई, भेदभाव हुआ.

Feb 20, 2026 10:43 (IST)

बीजेपी अध्‍यक्ष नितिन नवीन 3 दिन के गुजरात दौरे पर

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज से तीन दिन के गुजरात दौरे पर हैं. अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार गुजरात पहुंचेंगे. आज बजट मीट में नितिन नवीन उद्यमियों, व्यापारियों और सीए के साथ चर्चा करेंगे. भाजपा अध्यक्ष गुजरात के भाजपा सांसदों एवं विधायकों से भी चर्चा करेंगे. तीन दिन के दौरे में कई संगठनात्मक कार्यक्रम होने हैं. 

Feb 20, 2026 09:46 (IST)

राहुल गांधी सुल्तानपुर कोर्ट में पेश होंगे, अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी का मामला

राहुल गांधी लखनऊ पहुंचे हैं. वो सुल्तानपुर की अदालत में पेश होंगे. अमित शाह पर विवादित टिप्पणी करने का मामला सुल्तानपुर कोर्ट में चल रहा है. 

Feb 20, 2026 08:00 (IST)

क्‍या है वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम–II

वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम–II को सैचुरेशन-बेस्ड और कन्वर्जेंस-ड्रिवन अप्रोच के जरिए सीमांत गांवों का पूर्ण और सतत विकास सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है. यह प्रोग्राम जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने, आधारभूत सेवाओं तक पहुंच बढ़ाने और रोजगार के सतत अवसर निर्मित करने पर बल देता है. इससे विकसित भारत 2047 के विजन के अनुसार सुरक्षित, मजबूत और समृद्ध सीमावर्ती समुदायों को प्रोत्साहन मिलता है. इन गांवों को मजबूत करने के साथ-साथ यह प्रोग्राम स्थानीय निवासियों को देश की आंख और कान बनने में भी मदद करता है, जिससे सीमा सुरक्षा, सीमापार अपराधों को रोकने और आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने में अहम योगदान मिलता है. वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम–II एक केन्द्रीय योजना है, जिसका व्यय वित्त वर्ष 2028-29 तक 6,839 करोड़ रुपए निर्धारित किया गया है. वीवीपी–II को 15 राज्यों और 2 केंद्रशासित प्रदेशों में लागू किया जाएगा.

Advertisement
Feb 20, 2026 07:59 (IST)

असम में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम–II लॉन्च करेंगे अमित शाह

केंन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज असम में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम–II (वीवीपी–II) लॉन्च करेंगे. यह प्रोग्राम सीमांत गांवों को मजबूत बनाने और सीमावर्ती क्षेत्रों में सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के प्रयासों में एक अहम पड़ाव होगा. वीवीपी–II प्रोग्राम शुक्रवार, 20 फरवरी को कछार जिले के नाथनपुर गांव में आधिकारिक रूप से लॉन्च किया जाएगा.

Feb 20, 2026 07:57 (IST)

जबलपुर में बवाल, दुर्गा मंदिर के लाउडस्पीकर को लेकर चले पत्‍थर

मध्‍य प्रदेश के सिहोरा इलाके में हुए बवाल के कई वीडियो सामने आए हैं. एक वीडियो में 20-30 युवक मस्जिद के ऊपर से पथरवार करते हुए नजर आ रहे हैं. इन लोगों के हाथों में डंडे और तलवारे नजर आ रही हैं. मंदिर से पथराव करने के बाद ये युवक नीचे उतरकर पत्‍थरबाजी करते हुए भी नजर आ रहे हैं. हालांकि, दूसरी ओर से कोई पथराव करता हुआ नजर नहीं आ रहा है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने बवाल को शांत करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी दागे. 

Featured Video Of The Day
POCSO Act का खौफनाक सच! Airforce Jawan को Sali के Fake Dream Case में फंसाया, 7 Years बाद बरी