प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद के हर रूप के खिलाफ भारत कभी नहीं झुकेगा और आतंकियों के मंसूबे सफल नहीं होंगे. सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत चरमपंथी हिंसा के हर प्रयास का भारत डटकर मुकाबला करता रहेगा.