पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और PoK में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया. भारत ने सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया और आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है. भारत ने पाकिस्तान के साथ सभी द्विपक्षीय व्यापारिक संबंधों को रोकते हुए आर्थिक नाकेबंदी लागू की.