"नफरत की लंका जले, हिंसा का मेघनाद मिटे...": राहुल गांधी ने देशवासियों को यूं दी दशहरा की शुभकामनाएं

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, आप सभी को असत्य, अहंकार व अन्याय पर करुणा, सत्य, विनम्रता व न्याय की विजय के प्रतीक पर्व विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं.

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
भारत जोड़ों यात्रा पर हैं राहुल गांधी
नई दिल्ली:

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी हैं. राहुल गांधी ने आज ट्वीट करते हुए लिखा, नफरत की लंका जले, हिंसा का मेघनाद मिटे, अहंकार के रावण का अंत हो, सत्य और न्याय की विजय हो. समस्त देशवासियों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं. वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, आप सभी को असत्य, अहंकार व अन्याय पर करुणा, सत्य, विनम्रता व न्याय की विजय के प्रतीक पर्व विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी आज ट्वीट करते हुए लिखा बुराई पर अच्छाई की और असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक ‘विजय दशमी' महापर्व की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ. जल्द ही देश के लोग ग़रीबी, बेरोज़गारी, महंगाई और अशिक्षा रूपी रावण का अंत कर देश को आगे बढ़ाएँगे और भारत को दुनिया का नम्बर-1 देश बनाएँगे.

Advertisement

वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दशहरा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जतायी कि यह त्योहार सभी को शास्वत जीवन मूल्यों के प्रति प्रेरित करेगा. अपने संदेश में राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि विजयदशमी का पर्व पूरे भारत में बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य, अनैतिकता पर नैतिकता की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार, राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ उत्तर भारत में इसे 'दशहरा' के रूप में मनाया जाता है और रावण पर भगवान राम की जीत 'रावण दहन' के माध्यम से दर्शायी जाती है.''

Advertisement

ये भी पढ़ें- CCTV में कैद : मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर जख्मियों के लिए खड़ी एंबुलेंस में तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, 5 की मौत

उन्होंने कहा कि भगवान राम का आदर्श आचरण और सदाचार का संदेश पीढ़ी दर पीढ़ी लोगों को प्रेरणा देता रहा है. उन्होंने कहा कि पूर्वी भारत में, इस दिन 'दुर्गा मूर्ति विसर्जन' समारोह उत्साह के साथ मनाया जाता है. इस प्रकार यह पर्व भारत की सांस्कृतिक एकता का उदाहरण है. बयान के अनुसार, राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘मैं कामना करती हूं कि यह त्योहार हमें नैतिकता, सच्चाई और अच्छाई के शाश्वत जीवन मूल्यों को आत्मसात करने और शांति तथा सद्भाव का जीवन जीने के लिए प्रेरित करता रहे.''

VIDEO: गरबा करने के दौरान युवक की हुई मौत, अस्‍पताल पहुंचाने वाले पिता की सदमे में गई जान

Featured Video Of The Day
Bharat Ki Baat Batata Hoon | Iran Israel War: जंग के बीच भारत आएगी LPG की बड़ी खेप! | LPG Cylinder