असम प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा ने पार्टी से इस्तीफा दिया और कांग्रेस नेतृत्व को चिट्ठी लिखी. बोरा ने असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई पर पाकिस्तान कनेक्शन से जुड़े आरोपों का जवाब न देने का आरोप लगाया है. सांसद रकीबुल हुसैन पर असम कांग्रेस के प्रदेश संगठन को नियंत्रित करने और विरोधी कार्रवाई का आरोप लगाया गया है.