king cobra rescue in Odisha: ओडिशा के क्योंझर जिले में गुरुवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक पोस्ट ऑफिस के अंदर करीब 12 फुट लंबा किंग कोबरा दिखाई दिया. यह घटना आनंदपुर सबडिवीजन के हड़ागढ़ स्थित सब पोस्ट ऑफिस की है, जहां इस बड़े और जहरीले सांप को देखकर स्थानीय लोग दहशत में आ गए.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सबसे पहले कुछ स्थानीय लोगों ने पोस्ट ऑफिस के भीतर किंग कोबरा को देखा. देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए. इसी दौरान कुछ युवाओं ने सांप पर पत्थर फेंकने की भी कोशिश की, जिससे स्थिति और संवेदनशील हो गई. हालांकि, कई लोगों ने उन्हें ऐसा करने से रोकने की कोशिश भी की.
गुरुवार को ओडिशा के क्योंझर जिले में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पोस्ट ऑफिस के अंदर करीब 12 फुट लंबा किंग कोबरा देखा गया. यह विशालकाय सांप आनंदपुर इलाके के हाडागढ़ स्थित सब‑पोस्ट ऑफिस में नजर आया, जिससे कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर… pic.twitter.com/h1teAO7nbh
April 2, 2026जंगल पास होने से अक्सर दिखते हैं सांप
स्थानीय लोगों का कहना है कि हड़ागढ़ क्षेत्र के पास घना जंगल होने के कारण यहां अक्सर सांपों की आवाजाही बनी रहती है. बरसात या मौसम बदलने के दौरान ऐसे बड़े सांप गांव और आसपास के इलाकों में दिखाई दे जाते हैं.
Advertisementवन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया. अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे जंगली जीवों पर हमला न करें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें. वन विभाग ने यह भी बताया कि ऐसे मामलों में तुरंत सूचना देना जरूरी है, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके और वन्यजीवों को सुरक्षित तरीके से उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके.
यह भी पढ़ें- DA Hike: 3% बढ़ा MP के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता, 55 से बढ़कर 58% हुआ DA
इस घटना के बाद इलाके में डर का माहौल जरूर बना, लेकिन साथ ही लोगों में इतने बड़े किंग कोबरा को देखने की जिज्ञासा भी देखने को मिली. फिलहाल, वन विभाग की सतर्कता के चलते स्थिति नियंत्रण में है और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
Advertisement














