गोल्डन साड़ी में बेहद खूबसूरत लगीं इंद्रेश महाराज की पत्नी शिप्रा, देखें शादी की तस्वीरें

जयपुर में इंद्रेश महाराज के विवाह की मुख्य रस्में पूरी करने के लिए देश के कोने-कोने से 101 पंडितों को बुलाया गया था. इन सभी ने मिलकर करीब तीन घंटे तक मुख्य वैदिक रस्में और रीति-रिवाज पूरे कराए.

विज्ञापन
Read Time: 1 min
कथावाचक इंद्रेश की शादी की तस्वीरें.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • इंद्रेश उपाध्याय ने जयपुर के आमेर स्थित ताज होटल में शिप्रा के साथ वैदिक रीति-रिवाजों से विवाह किया.
  • विवाह समारोह में पंडित धीरेंद्र शास्त्री और कुमार विश्वास समेत कई बड़े मेहमान शामिल हुए.
  • दुल्हन शिप्रा गोल्डन साड़ी और लाल चुनरी पहनकर शादी समारोह में बेहद खूबसूरत दिखीं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

देश के जाने-माने युवा कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय दुल्हन शिप्रा संग विवाह बंधन में बंध गए. दोनों ने जयपुर के आमेर के ताज होटल में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए.

जयपुर के आमेर स्थित ताज होटल में आयोजित हुए विवाह समारोह में पंडित धीरेंद्र शास्त्री और कुमार विश्वास समेत कई बड़े मेहमान शामिल हुए.

इंद्रेश महाराज की पत्नी शिप्रा की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. गोल्डन साड़ी में  शिप्रा बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं. साड़ी के ऊपर उन्होंने लाल रंग की चुनरी ओढ़ी हुई थी.

 इंद्रेश महाराज दुल्हन शिप्रा संग विवाह के वैदिक रीति-रिवाज निभाते नजर आए. निगाहें झुकाए और गहनों  से सजी इंद्रेश महाराज की दुल्हन शिप्रा किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं.

दूल्हे के वेष में इंद्रेश महाराज भी खूब जंच  रहे थे. इस दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री भी उनके और उनके परिवार के साथ नजर आए. वहीं इंद्रेश और शिप्रा की जोड़ी देखते ही बन रही थी.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Meenakshi Kandwal | Kachehri | ईरान के पास अमेरिका के 'राज'? | Iran US War | War News | NDTV India