झुंझुनूं में ऑनर किलिंग की भेट चढ़ी बेटी, पिता ने हथौड़े से वार कर ली जान

Rajasthan News: झुंझुनूं के पिलानी में ऑनर किलिंग का खौफनाक मामला सामने आया है. प्रेम प्रसंग के चलते पिता ने हथौड़े से वार कर बेटी की हत्या कर दी. पढ़िए रवि चौधरी की रिपोर्ट

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
प्रतीकात्म तस्वीर
Meta (AI)

Pilani Honor Killing: राजस्थान के झुंझुनू जिले के पिलानी इलाके के घूमनसर कलां गांव में ऑनर किलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक पिता ने कथित तौर पर अपनी 23 साल की बेटी की हथौड़े से मारकर हत्या कर दी. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आरोपी पिता अपनी बेटी के लव अफेयर से नाराज था.

 हत्या को हादसा दिखाने की कोशिश

घटना के बाद परिवार ने हत्या को हादसा दिखाने की कोशिश की. जिसमें लड़की की मौत सीढ़ियों से गिरने से होने की बात कहकर अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी. इसी बीच जयपुर से आई उसकी मौसी को शरीर पर गहरे घाव और खून के धब्बे देखकर शक हुआ.

 मौसी के शक से खुला मामला

भतीजी के शरीर पर गहरे घाव और खून के धब्बे देखकर मौसी ने अपने बेटे के जरिए पुलिस को सूचना दी. जिसपर पिलानी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर  अंतिम संस्कार को रुकवा दिया. मामले की जांच शुरू की. इस दौरान घटनास्थल पर खून के धब्बे और युवती की कनपटी पर गहरा घाव मिला, जिससे मामला हत्या का प्रतीत हुआ.

 प्रेम विवाह को लेकर था विवाद

पुलिस जांच में पता चला कि पिता और बेटी के बीच काफी समय से झगड़ा चल रहा था. इसका कारण बेटी की लव मैरिज थी. दरअसल, प्रियंका को अपनी एक दोस्त के भाई से प्यार हो गया था, जिससे वह शादी करना चाहती थी. लेकिन उसके पिता ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी, इस पर उसने अपने पिता को मनाने की कोशिश की. शुक्रवार रात को इसी बात को लेकर दोनों के बीच काफी बहस हुई और पिता ने गुस्से में आकर अपनी बेटी के सिर पर हथौड़े से वार करके उसकी हत्या कर दी.

Advertisement

हिरासत में आरोपी पिता

घटना के बाद आरोपी पिता पुलिस के डर से फरार हो गया था. परिवार वाले बदनामी के डर से घटना को एक्सीडेंट बताने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन मौसी के शक के बाद पूरी गुत्थी सुलझ गई और पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी.

 पढ़ाई कर रही थी युवती

मृतका की पहचान प्रियंका के रुप में हुई जो जिले के कॉलेज से बीएससी स्नातक की छात्रा थी और झुंझुनूं में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी.

Advertisement

पुलिस कर रही हर पहलू से जांच

पुलिस ने आगे की जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है. साथ ही   मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है . 

यह भी पढ़ें; Rajasthan: नींबू- बेर के बागान में छिपा रखी थी गांजे की फसल, भनक लगते ही पुलिस ने बोला धावा, उखाड़कर जब्त किए 1510 पौधे

Featured Video Of The Day
Goa का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के दिमाग में बीच, पार्टी आ जाती है, लेकिन असली गोवा कुछ और है!